Breaking News
Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद DSGPC : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 15 ਰੋਜ਼ਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਸ਼ੁਰੂ East Singhbhum : मुसाबनी प्रखंड के गोहला-देवली क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु सांसद ने BSNL को लिखा पत्र
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची लीज एरिया के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शन

SHARE:

सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मिले टाटा लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख से

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के टाटा लीज एरिया में रहने वालों को पानी और बिजली कनेक्शन लेने में जबरदस्त असुविधा हो रही है। इसी असुविधा को दूर करने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा सोमवार को टाटा लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने प्रवीण कुमार को बताया कि लोग परेशान हैं। उनकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है।

मुकुल मिश्रा ने उनसे कहा कि सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लोगों ने काफी संख्या में पानी और बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन दे रखा है। दुर्भाग्य है कि कंपनी प्रबंधन ने अब तक बिजली-पानी का कनेक्शन उन लोगों को नहीं दिया। इस पर प्रवीण कुमार ने श्री मिश्र को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द इस पर विचार करके मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

Gambhir Car Associate Motion Ads

मुकुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर कंपनी दोहरा रवैया अपना रही है। कंपनी की सिक्योरिटी वाली गाड़ियां छोटे अतिक्रमणों को हटाने में तनिक भी विलंब नहीं करतीं लेकिन बड़े अतिक्रमण करने वालों को हाथ तक नहीं लगाती।

मिश्र का आरोप था कि बड़े लोगों को छूट और छोटे लोगों को सजा देने के कारण ही अवैध अपार्टमेंटों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि वैसे निवासी, जो नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दे चुके हैं, उनके आवेदनों की जांच हो। यदि वो वैध हैं तो उन्हें अतिशीघ्र एनओसी दी जाए ताकि समय पर वो अपना आवास बना सकें। मुकुल मिश्र के साथ शीतल खुल्लर, विनोद सिंह, काजल चौधरी और अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर