Jamshedpur : प्रधानमंत्री पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, अंदर पढ़ें रोष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा तेल की खपत कम करने, पेट्रोल-डीजल के उपयोग को सीमित करने तथा एक वर्ष तक सोना एवं आभूषण नहीं खरीदने संबंधी दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, इसकी कठोर भर्त्सना की है।

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी पार्टी द्वारा पूरे देश में पाँच सौ से अधिक रैलियाँ आयोजित की गईं, जिनमें लाखों लोगों को लाने-ले जाने में बेहिसाब पेट्रोल-डीजल की खपत हुई। उस समय उन्हें तेल बचत और ईंधन की चिंता क्यों नहीं हुई? आज अचानक देशवासियों को तेल कम उपयोग करने की सलाह देना उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना और गहना नहीं खरीदने की अपील करना अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना एवं दहशत फैलाने वाला बयान है। भारत में स्वर्ण एवं आभूषण उद्योग से लाखों-करोड़ों लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। यदि लोग सोना खरीदना बंद कर देंगे तो इस उद्योग से जुड़े कारीगरों, मजदूरों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। प्रधानमंत्री को ऐसा बयान देने से पहले हजार बार सोचना चाहिए था कि उनके एक वक्तव्य से कितने परिवारों के घर का चूल्हा बुझ सकता है।

परविंदर सिंह ने कहा कि इन सभी परिस्थितियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री बिना किसी दूरदर्शी योजना और तैयारी के कार्य कर रहे हैं। उनकी विदेश नीति पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रभावी पहल कहीं नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि देश ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इनदिरा गाँधी जी, स्रवः राजीव गाँधी जी तथा स्वः डाॅ मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में ऐसे दौर देखे हैं, जब विश्व स्तर पर संकट उत्पन्न होने पर भारत ने शांति स्थापना और समाधान के लिए प्रभावी पहल की थी। भारत की पहचान सदैव विश्व शांति, कूटनीतिक संतुलन और मानवीय दृष्टिकोण के लिए रही है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज ईरान-अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय तनावपूर्ण हालात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कोई ठोस शांति पहल दिखाई नहीं दे रही है। विश्व शांति स्थापित करने के बजाय वे देश के नागरिकों के बीच भय और दहशत का वातावरण बनाने वाले बयान दे रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना और भय पैदा करने वाले बयानों की कड़ी एवं कठोर निंदा करती है तथा केंद्र सरकार से देशहित, रोजगार और विश्व शांति के प्रति गंभीर एवं जिम्मेदार रवैया अपनाने की मांग करती है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें