Author: फतेह लाइव • डेस्क
बागबेड़ा के भाजपाईयों ने एक बार फिर दिखाया दम, कलांतर में याद किया जायेगा यह सहयोग 1990 से भाजपा से जुड़े थे नरेंद्र कुमार सिंह, हर आयु वर्ग के लोगों के बन गये थे हर दिल अजीज फतेह लाइव रिपोर्टर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे नरेंद्र कुमार सिंह (45) का सोमवार तड़के टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया. वह बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पार्वती घाट पर किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाईयों के अलावा दोस्त व परिजन उपस्थित थे. बागबेड़ा हरहरगुट्टू निवासी…
प्रदेश के सभी 14 लोकसभा सीटों पर खिलेगा विजयी कमल : बाबूलाल फतेह लाइव रिपोर्टर आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं रणनीति पर मंथन हेतु शनिवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांगठनिक चर्चा के संग चुनावी कार्यों की रूपरेखा बनाई गई. इस दौरान शुक्रवार देर शाम जमशेदपुर के सोनारी निवासी कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की अपराधियों के द्वारा की गई हत्या की एकस्वर में निंदा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष…
फतेह लाइव रिपोर्टर नोवामुंडी के वरिष्ट पत्रकार राजेन्द्र कुमार रवि 65 वर्ष का शुक्रवार को इलाज के दौरान हृदयगति के रुकने से चाईबासा सदर अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कई सालों से किडनी समस्या से जूझ रहे थे. नोवामुंडी के चर्चित पत्रकार के निधन से लोगों में शोक की लहर है. राजेन्द्र कुमार रवि अपने पत्रकारिता के दौरान हिंदी के कई अखबारों में योगदान दे चुके हैं. इसके पहले भी उन्हें नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कर इलाज कराया गया था. उस समय वह स्वास्थ्य होकर घर लौट गये थे. हाल ही के दिन…
फतेह लाइव रिपोर्टर. साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा प्रत्येक महिने होने वाले मासिक बैठक के अन्तर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यो के अलावे तुलसी भवन के पूर्व मानद महासचिव डाॅ० नर्मदेश्वर पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. बैठक के आरंभ में सदस्यों द्वारा स्व० डाॅ० पाण्डेय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात सबों ने स्व० पाण्डेय से जुड़ी अपनी यादें साझा की. बैठक की अध्यक्षता संस्थान के मानद महासचिव सह साहित्य समिति के अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी तथा संचालन, साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने की. बैठक में डाॅ०…
क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, इंटरमीडिएट स्ट्रॉन्ग रूम, व्यय संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओ पर विस्तारपूर्वक किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव रिपोर्टर. लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने चाकुलिया एवं धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक किया. बैठक में अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, एसडीओ घाटशिला सच्चिदानंद महतो, एसडीपीओ घाटशिला, बीडीओ एवं सीओ चाकुलिया/ धालभूमगढ़ तथा चाकुलिया नगर पंचायत के…
फतेह लाइव रिपोर्टर. टाटा मोटर्स कंपनी में मजदूरों को एवं प्रबंधन के लोगों के लिए जो कैंटीन सुविधा है. उसमें मूलभूत परिवर्तन किया गया है. फाइनल डिवीजन के कैंटीन को पहले केवल आहार मेनू था. आज से आरोग्य मेनू भी आरंभ किया गया है. आरोग्यं में खाने की गुणवत्ता को वैसे लोगों के मापदंड के आधार पर बनाया गया है जिन्हें तेल मसाला कम करने की हिदायत डॉक्टर द्वारा दी गई है या फिर कोई जो अन्य बीमारी से ग्रसित लोग हैं. जिन्हें सादा भोजन चाहिए उनके लिए सहूलियत प्रदान होगा. वही कैंटीन में महिलाओं की सेवा को देखते हुए…
पुण्यतिथि पर विशेष… अब्दुल बारी, जिन्हें “प्रोफेसर बारी” के नाम से जाना जाता है, एक सच्चे गांधीवादी थे और बिहार में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे. पुलिस इंस्पेक्टर कुर्बान अली के बेटे अब्दुल बारी का जन्म 21 जनवरी 1892 को बिहार के वर्तमान भोजपुर जिले के कोइलवर में हुआ था. पटना कालेज और जामिया पटना (युनिवर्सटी) से आर्टस में मास्टर डिग्री की हासिल की बाद में 1920 में पटना विश्वविद्यालय में इतिहास में स्नातकोत्तर अध्ययन में लगे. 1921 मे मौलामा मज़हरुल हक़ की मेहनत और पैसे की वजह कर बिहार विद्यापीठ का उद्घाटन 6…
यूनियन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा फतेह लाइव रिपोर्टर भारतीय पत्रकार संघ ने 02-03 मार्च 2024 को शिरडी, महाराष्ट्र में आयोजित अपनी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) की बैठक में तीन मुख्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शहीद भगत सिंह के शहीद होने के दिन 23 मार्च को मांग दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था . इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जमशेदपुर डीसी के कार्यालय में शौपा गया. ये मुद्दे सरकार के पास काफी समय से लंबित हैं . सबसे पहली मांग मीडिया आयोग…
मुजफ्फरपुर में फिर हारा ‘हिंदुस्तान’, कॉपी राइटर को देने होंगे 24 लाख प्रभात खबर के कुणाल को मिल चुके हैं वेतन में 24 और पीएफ में 10 लाख जमशेदपुर में दो ने दर्ज करायी शिकायत, आधा दर्जन और तैयारी में जुटे आगे की कानूनी लड़ाई मिलकर लड़ने के लिए कमेटी बनाने की तैयारी फतेह लाइव रिपोर्टर मजीठिया वेज बोर्ड अवार्ड के अनुसार हिंदुस्तान के पूर्व कॉपी राइटर संतोष कुमार को 23.82 लाख रुपये मिलेंगे. जून 2020 से उक्त राशि पर 8% ब्याज भी देना होगा. लेबर कोर्ट मुजफ्फरपुर से 23 फरवरी 2024 को पारित यह अवार्ड ने मजीठिया वेज…
फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा स्थानीय तुलसी भवन में नगर के वरीय साहित्यकार श्री शीतल प्रसाद दूबे रचित भोजपुरी कथा संग्रह “अमर कहाँ गइल” का लोकार्पण सह होली मिलन / वासंती काव्य संध्या का आयोजन परिषद प्रवर समिति सदस्य श्री दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ की अध्यक्षता तथा प्रधान सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा के संचालन में सम्पन्न हुआ . इस अवसर प मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष श्री शिव पूजन सिंह उपस्थित रहे. मौके पर परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के शुरुआत श्रीमती वीणा पाण्डेय भारती…
