Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

लोकसभा चुनाव : भाजपा महानगर की बैठक में कारोबारी पत्नी की हत्या की निंदा, बाबूलाल मरांडी पहुंचे

SHARE:

  • प्रदेश के सभी 14 लोकसभा सीटों पर खिलेगा विजयी कमल : बाबूलाल 

फतेह लाइव रिपोर्टर 

आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं रणनीति पर मंथन हेतु शनिवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांगठनिक चर्चा के संग चुनावी कार्यों की रूपरेखा बनाई गई. इस दौरान शुक्रवार देर शाम जमशेदपुर के सोनारी निवासी कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की अपराधियों के द्वारा की गई हत्या की एकस्वर में निंदा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शहर में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है, ऐसे में अपराधी हथियार लेकर घटना को अंजाम दे रहे हैं, ये शहर के नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और चोरी-छिनतई की घटना पर शासन-प्रशासन के उदासीन और लचर रवैये से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. बैठक में भाजपा नेताओं ने हत्या में शामिल अपराधियों के 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन से की है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात: भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार को सरायकेला जिले के संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने से पूर्व शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय पहुंचे. इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया. बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली और चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया. इसके पश्चात, रविवार को जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की बैठक में भाग लेने आये भाजपा झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन भाजपा जिला कार्यालय में हुआ. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं से बारी-बारी मुलाकात की और सांगठनिक कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा की.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रविवार को जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में भाजपा की बैठक: रविवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी और पश्चिम विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर मंथन हेतु बैठक सुनिश्चित की गई है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की बैठक भालूबासा स्थित माँ शीतला भवन में एवं पश्चिम विधानसभा की बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सुनिश्चित की गई है. पुर्वी विधानसभा में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं पश्चिम विधानसभा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बैठक लेंगे. बैठक के दृष्टिकोण से भाजपा ने सभी तैयारी पूरी कर ली है.

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, डॉ राजीव, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनोद राय, हन्नु जैन, बजरंगी पांडेय, हलदर नारायण साह, अमरजीत सिंह राजा, अभिमन्यु सिंह, चंदन चौबे, संतोष कुमार, तन्मय झा, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अमर सिंह, अभिषेक डे, महावीर सिंह, संजीत चौरसिया, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर