Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया. विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी बहनो के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने माता सीता के महान वयक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. यह भी पढ़े : Opration Sindoor : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਆਪਣੇ ਮਤਭੇਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਂਤੀਪੂਰਵਕ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਕੂਟਨੀਤੀ ਅਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇਣ: ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿਕਾਸਪੁਰੀ विहिप के विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भगवती सीता का प्राकट्य माँ भारती के मातृत्व, वात्सल्य…
एमजीएम अस्पताल की शिफ्टिंग के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचे सरयू राय यह भी बोले सरयू राय- -अभी मानगो के लोगों को ही पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है पानी -अस्पताल को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करें पर पहले पूरी तैयारी कर लें -सतनाला डैम से अस्पताल को पानी की आपूर्ति की जाए -आग लगने के बाद कुआं खोदना सरकार की नीति फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल को साकची के पुराने भवन से डिमना चौक के पास बने नये भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में अस्पताल प्रबंधन…
महिला पर नाबालिग के साथ उनकी बेटे की निकाह करने का शर्त पर दिया था आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर. नाबालिग लड़की के साथ शादीशका झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के एक मामले में आरोपी की मां की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एडीजे सह स्पेशल जज माननीय सिरिश दत्त त्रिपाठी की अदालत ने शुक्रवार को जमानत की मंजूरी दे दी. महिला पर आरोप था कि उनके बेटे मोहम्मद तौशिफ के साथ निकाह करवाने की शर्त पर लिखित आश्वासन दिया था. बचाव पक्ष से अधिवक्ता आर सी कर, शंकर गोप, योगराज श्रीवास्तव ने अदालत कै समक्ष पक्ष रखा थे.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में 24 मई 2014 को कुख्यात अखिलेश सिंह पर हुई फायरिंग मामले के बाद हमलावरों की पिटाई मामले में सुनवाई कर रहे एडीजे -तीन आनंद मनी त्रिपाठी की अदालत ने शुक्रवार को मामले के अभियुक्त कुख्यात अखिलेश सिंह समेत 13 को साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया. बरी किए गए अभियुक्तों में अखिलेश सिंह (दुमका जेल) स्वराज सिंह गगराई (घाघीडीह सेन्ट्रल जेल), कन्हैया सिंह (पलामू जेल) से वीसी के माध्यम से पेश हुए जबकि अन्य अभियुक्त सुभाष बरूआ, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, अमरेश सिंह, राहुल कुमार सिंह, मनिंदर सिंह, बिटटू सिंह, अभिषेक कुमार…
10 मई 2025 का राशिफल मेष (Aries): आज का दिन जोश और जुनून से भरा रहेगा। नई शुरुआत के लिए समय शुभ है। व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा तय हो सकता है। प्रेम जीवन में पारदर्शिता रखें। छोटे विवाद को नजरअंदाज करें, बात बढ़ सकती है। यात्रा संभव है लेकिन सतर्क रहें। वृषभ (Taurus): पैसों की स्थिति सुधर सकती है। आज आपका मन आध्यात्म की ओर झुक सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। यदि कोई नया कोर्स या स्किल सीखना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। खानपान में लापरवाही से बचें। मिथुन (Gemini): आज का…
मुखिया एवं जल सहिया को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार छोटा गोविंदपुर वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना से अच्छादित सभी 21 पंचायतों के मुखिया एवं जलसहियाओं के साथ एक बैठक समाहरणाल सभागार में आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जलापूर्ति से संबंधित जल कर वसूली की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई. उप विकास आयुक्त ने निदेश दिया कि सभी पंचायत क्षेत्रों में प्रति घरेलू गृह संयोजन के लिए ₹100 और प्रति फ्लैट के लिए ₹250 की दर से जल शुल्क की वसूली निरंतर एवं…
प्राप्त आवेदनों पर जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं एवं प्राप्त आवोदनों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया. फरियादियों ने निजी विद्यालय में नामांकन, आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लि. का चुनाव संबंधी, मनरेगा नियुक्ति प्रक्रिया, घरेलू विवाद, विद्युत कनेक्शन, आवास, जमीन विवाद, लंबित भुगतान, गन लाइसेंस, दुकान आवंटन, नौकरी तथा जनहित से जुड़े कार्यों संबंधित ज्ञापन सौंपा. यह भी पढ़े : Jamshedpur : भागाबांदी में महा रक्तदान शिविर 12 मई…
पाड़सा और हाड़दा गाँव में तैयारी जोरों पर फतेह लाइव, रिपोर्टर. माझी पारगाना महाल आष्टकुशी तोरोप डुमरिया प्रखण्ड और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सहयोग से संताली लिपि के जनक ओल गुरु पं० रघुनाथ मुर्मू के शताब्दी जन्म समारोह में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है. यह शिविर डुमरिया प्रखण्ड के भागाबांदी बाजार परिसर में अगामी 12 मई 2025 सोमवार को किया जाएगा. जमशेदपुर की एमजीएम ब्लड बैंक द्वारा अनमोल रक्त संग्रह किया जाएगा. यह भी पढ़े : Ranchi/Jamshedpur : झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू की जाये : काले इस शिविर…
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से प्रतिदिन देर रात (लगभग 10 बजे) उड़ान शुरू करने हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की है. अपने पत्र में काले ने कहा है कि रांची एक उभरता हुआ प्रशासनिक, व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्र बन चुका है और यहाँ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है. इसके बावजूद, दिल्ली से रांची के…
बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. शुक्रवार को एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले दो सौ से अधिक बुजुर्ग, पुरुषों और महिला लाभुकों को विधायक पूर्णिमा साहू ने वृद्धा एवं विधवा पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक पूर्णिमा साहू ने इन लाभुकों के लिए स्वयं पहल करते हुए अपने कार्यालय में आवेदन एकत्र कर उन्हें जमशेदपुर अंचलाधिकारी कार्यालय भेजकर पेंशन स्वीकृति सुनिश्चित करवाई.…
