Author: फतेह लाइव • डेस्क
अमित बनर्जी ने पिता को खोजने के लिए गया पुलिस से लगाई गुहार, संपर्क नंबर जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. 20 मार्च को कोलकाता से ट्रेन संख्या 12381 पूर्वा एक्सप्रेस में सिमरन बनर्जी अपने परिवार के साथ टूंडला स्टेशन उतरने के बाद वृंदावन जाने के लिए निकले थे. उसी दौरान उनके पिता समीरान बनर्जी, उम्र 65 वर्ष, जो कोलकाता के निवासी हैं, गया स्टेशन पर उतरने के बाद लापता हो गए. समीरान बनर्जी लाल और सफेद रंग की टी शर्ट और काले रंग की पैंट पहनकर गया स्टेशन पर खाली पैर उतरे थे. ट्रेन के कोडरमा पहुंचने के बाद, जब उनके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बीते 8 जून 2022 को मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट में मनप्रीत की मां सोनी कौर की गवाही हुई. इस दौरान कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों की ओर से लोग मौजूद रहे. सुरक्षा की दृष्टि से सिदगोड़ा और सीतारामडेरा की पुलिस भी कोर्ट परिसर में मौजूद रही डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे. एडीजे 1 बिमलेश कुमार सहाय की अदालत में सोनी कौर ने सभी आरोपियों को पहचाना. सोनी कौर ने कोर्ट को बताया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित शंकोसाई रोड नंबर 5 के पास सोमवार को एक अनोखी घटना घटी, जिसने वहां मौजूद लोगों को अचंभित कर दिया. एक गाड़ी बनाने वाले दुकान के सामने एक स्कूटी में अचानक सांप दिखाई दिया, जिससे वहाँ मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत सांप को बाहर निकालने के लिए पानी डालकर प्रयास किया लेकिन सांप बाहर नहीं निकला. कई प्रयासों के बाद आखिरकार स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. टीम ने आकर स्कूटी के आगे वाले हिस्से को खोला और सांप को सुरक्षित तरीके से निकाला. इसके बाद, स्नेक रेस्क्यू…
काम के दिन बढ़ाए गए, 20 दिन काम देने का प्रस्ताव किया फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के मऊ भंडार स्थित इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स में मजदूरों के नियमित रोजगार की मांग को लेकर जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड श्रमिक संघ के बैनर तले 300 मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया और ताम्र सांद्र के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी. इससे कंपनी को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था. इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने रविवार को श्रमिक संघ के नेताओं से बैठक की, जिसमें मजदूरों…
*विधायक संजीव सरदार ने कहा – कला-संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना और कलाकारों के लिए रोज़गार की व्यवस्था करे सरकार* फतेह लाइव,रिपोर्टर. झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति को नई पहचान दिलाने के लिए पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कलाकारों की स्थिति को लेकर सरकार से पहल की मांग की है. उन्होंने राज्य में कला-संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाते हुए कहा कि इससे लोक कलाकारों और कला प्रेमियों को संरक्षित मंच मिलेगा। *सीनियर फेलोशिप कलाकारों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति दी जाए – संजीव सरदार* विधायक संजीव सरदार ने कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ अलर्ट है. उसी क्रम में 23 मार्च को रांची रेलवे स्टेशन पर *नारकोस अभियान* के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इस दौरान एक 76 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जो भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा था. इसके बाद मामले की सूचना एएससी,bआरपीएफ रांची को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बैगों की तलाशी ली और जांच में तीन बैगों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में ‘लोकमंच’ (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) सह ‘होली मिलन’ समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन सुश्री पूनम महानंद ने की इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद द्वारा किया गया. कार्यक्रम का आरंभ माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया गया. तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने आपस में रंग बिरंगे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आमबगान स्थित एएसजी अस्पताल के पास रविवार रात करीब नौ बजे चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी. घटना के समय 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी भतीजी के साथ घर के बाहर टहल रही थी. बुजुर्ग महिला के गले में सोने की चेन देख बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए विरोध किया. इस दौरान उनके पति घर से पत्थर लेकर निकले, जिससे घबराकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और भाग निकले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके…
पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य रूप से हुए उपस्थित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रमजान के पवित्र महीने में अजवा बुर्ज द्वारा मानगो रोड नंबर 14 स्थित अजवा शॉपिंग मॉल में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की और मिलजुलकर रोजा अफ्तार किया. इफ्तार का आयोजन अजवा बुर्ज के डायरेक्टर अकरम खान द्वारा किया गया था. इफ्तार पार्टी में पोटका विधायक संजीव सरदार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी, झामुमो नेता बब्बन राय, कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष सरवर आलम, शेख बदरूद्दीन, इंद्रजीत सिंह, समेत कई गणमान्य लोगों के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती से आम लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है. राकेश साहू ने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए जरूरी है, न कि केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए. उन्होंने घोषणा की कि युवा कांग्रेस जल्द ही एक जागरूकता अभियान चलाएगी, जिसमें लोगों को हेलमेट पहनने और अपने वाहन के दस्तावेज दुरुस्त रखने के…
