Jamshedpur : मानगो में एक स्कूटी में सांप देख मचा हड़कंप, रेस्कयू टीम बुलाई गई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित शंकोसाई रोड नंबर 5 के पास सोमवार को एक अनोखी घटना घटी, जिसने वहां मौजूद लोगों को अचंभित कर दिया. एक गाड़ी बनाने वाले दुकान के सामने एक स्कूटी में अचानक सांप दिखाई दिया, जिससे वहाँ मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

लोगों ने तुरंत सांप को बाहर निकालने के लिए पानी डालकर प्रयास किया लेकिन सांप बाहर नहीं निकला. कई प्रयासों के बाद आखिरकार स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. टीम ने आकर स्कूटी के आगे वाले हिस्से को खोला और सांप को सुरक्षित तरीके से निकाला.
इसके बाद, स्नेक रेस्क्यू टीम सांप को अपने साथ ले गई और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर