Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह स्थित प्रसिद्ध सामाजिक संस्था विवेकानंद मिलन संघ द्वारा आज क्लब भवन में भारत की सुप्रसिद्ध गायिका अंकिता भट्टाचार्य द्वारा भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर,शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी. यह कार्यक्रम आज विवेकानंद क्लब परिसर में आयोजित किया गया. शहर आगमन पर सुप्रसिद्ध गायिका अंकिता भट्टाचार्य ने अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि विवेकानंद मिलन संघ द्वारा गरीब जरूरतमंद बच्चों के लिए जो कार्य किया जा रहा है, खासकर उन्हें इस कार्य में आमंत्रित किया गया है जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है. उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि…
कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट में सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने एवं लीगल सेल का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर हुआ सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्राध्यापक संजीव कुमार बिरुली के कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने तथा कोल्हान विश्वविद्यालय लीगल सेल के को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर कॉलेज के को-ऑपरेटिव हॉस्टल के छात्र-छात्राओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने झारखण्डी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप सम्मान समारोह आयोजित कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में एलएल.बी. (LL.B.) के दोनों सत्रों के छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अपहरण और असामाजिक घटनाओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आक्रोश-प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूरा इलाका राजनीतिक नारों से गूंज उठा। मौके पर मौजूद भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि शहर में अपराधियों के मन से पुलिस का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। हालात 90 के दशक के जंगलराज की याद दिला रहे हैं। आए दिन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर (किताडीह को जोड़ने वाली सड़क) अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को करीब तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ. रेलवे प्रशासन ने पहले सुबह 10 बजे से अभियान चलाने की सूचना दी थी. तय समय पर टाटानगर चौक के पास आरपीएफ के जवान जेसीबी मशीन के साथ मौजूद थे, लेकिन मजिस्ट्रेट के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी. दोपहर करीब एक बजे मजिस्ट्रेट के पहुंचते ही रेलवे लैंड विभाग, आरपीएफ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने दुकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की.…
एक्सएलआरआई जमशेदपुर में तीसरे अंतरराष्ट्रीय एथिक्स कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में तीसरे अंतरराष्ट्रीय एथिक्स कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया. एक्सएलआरआइ के जे.आर.डी. टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स द्वारा 9 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय था रीइमैजिनिंग बिज़नेस एंड लीडरशिप: एथिक्स, सस्टेनेबिलिटी एंड द फ्यूचर ऑफ रिस्पॉन्सिबल ग्रोथ इस सम्मेलन ने भारत सहित उभरती अर्थव्यवस्थाओं के संदर्भ में नैतिक नेतृत्व, सतत विकास और जिम्मेदार व्यापार मॉडल पर गहन विमर्श के लिए देश–विदेश से आए शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, छात्रों और प्रोफेशनल्स को एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत ग्रीन फिल्ड स्थित एक फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम कॉलोनी के सरस्वती ब्लॉक के पहले तल्ले पर एक फ्लैट में छापेमारी कर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें संचालिका भी शामिल है। सभी को उलीडीह ओपी लाया गया। हालांकि शाम होने पर सभी को महिला थाना में रखा गया है। इस संबंध में ओपी प्रभारी मो. शाकिर अली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कॉलोनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर का प्रतिष्ठित बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा त्रिपुरा की धरती पर पहली बार अपने हैरतअंगेज गतका प्रदर्शन से दर्शकों को आश्चर्यचकित करेगा। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के 359वे प्रकाशपर्व को समर्पित समागम में जमशेदपुर की इस गतका टीम को विशेषरूप से आमंत्रित किया गया है। 12 सदस्यीय टीम त्रिपुरा के लिए हवाईमार्ग से शुक्रवार को रवाना हो गयी है। गुरुद्वारा सिंह सभा. मानगो के महासचिव और बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा के प्रमुख सरदार जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला स्थित गांधीघाट गुरुद्वारा साहिब में जहां वे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रिंस खान आधुनिक और अत्याधुनिक हथियारों के साथ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं उसने वासेपुर के पुराने डॉन फहीम खान के परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है. उधर, धनबाद पुलिस उसके गैंग पर लगातार दबिश दे रही है. ऐसे में प्रिंस खान का हथियार की टेस्टिंग करना पुलिस को चुनौती देने जैसे साबित हो रहा है.
धतकीडीह मुखी समाज द्वारा आयोजित टूसु पूजा में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, माथा टेका, बच्चों संग नृत्य भी किया फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित मुखी समाज द्वारा आयोजित टूसु पूजा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए समाज के लोगों को टूसु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि टूसु पर्व झारखंड की लोक आस्था, परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, चक्रधरपुर मंडल पी शंकर कुटी के निर्देश पर टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ सराहनीय कार्य कर रही है. 14 जनवरी की रात्रि में RPF उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल की टीम ने दो गांजा तस्करों को 40 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा. व्यक्तियों का नाम पवित्रा खेल एवं सुनील बेहरा उर्फ छोटा कानू है. दोनों उड़ीसा के गंजाम जिले के रहने वाले हैं. उक्त गांजा को दोनों नीलांचल एक्सप्रेस से कल टाटानगर रेलवे स्टेशन लाए थे और यहां से ट्रेन पड़कर ओखा लेकर जाना था. यह सारी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल…
