Thieves are fearless in Jamshedpur : सिदगोड़ा में चोरों ने बंद क्वार्टर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को बेखौफ चोरों ने एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना अमल संघ के पास स्थित क्वार्टर नंबर L4/39 की है, जहां टाटा स्टीलकर्मी राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ रहते हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैतृक गांव गए हुए थे. घर की देखरेख के लिए उन्होंने चाबी एक रिश्तेदार को दे रखी थी. रविवार सुबह करीब 8 बजे रिश्तेदार घर बंद कर ड्यूटी पर चला गया. इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जा रहा है कि चोर पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर में दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने कमरों की तलाशी ली और अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया. चोर करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. वारदात के दौरान घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया.

शाम करीब 4 बजे जब परिवार घर लौटा तो टूटा दरवाजा और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए. घटना की सूचना तत्काल सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके.

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. इस घटना ने शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें