Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका में पिछले 5 सालों से सार्वजनिक बजरंगबली अखाड़ा हल्दीपोखर में हनुमान झांकी में हनुमान का रोल करने वाले राजू गोप का आकस्मिक निधन हो गया. 28 वर्षीय राजू गोप बहुत कम समय में हनुमान झांकी में बजरंगबली का रोल कर लोगों का प्रिया हो चुके थे. अपने मृदु भाषी एवं चंचल स्वभाव के कारण लोगों का काफी प्रिय थे. वहीं अचानक उनका दोनों किडनी खराब हो जाने के कारण टीएमएच में डायलिसिस के दौरान उनकी मौत हो गई. राजू के निधन से हल्दीपोखर सहित आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इमली पेड़ के पास मंगलवार तड़के जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना में भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे कुछ युवक इमली पेड़ के पास जुआ खेल रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे दीपक के सीने में गोली लग गई. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी…
व्यवसाय केवल नीतियों से नहीं, बल्कि लोगों के जुनून और तकनीक के सही उपयोग से आगे बढ़ते हैं : जैकब फतेह लाइव, रिपोर्टर. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर और दुबई की एस्टर डीएम हेल्थकेयर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ. इस एमओयू पर एक्सएलआरआइ की ओर से संस्थान के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एस.जे. जबकि एस्टर डीएम हेल्थकेयर की ओर से ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर जैकब ने हस्ताक्षर किए. इस मौके पर प्रो. सुनील सरंगी, प्रो. गिरिधर रामचंद्रन, रजनी रंजन और आशीष पाल उपस्थित थे. इस अवसर पर एक लीडरशिप टॉक का भी आयोजन किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पुलिस केंद्र गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के त्याग और सेवा भावना से प्रेरणा लेकर सभी पुलिसकर्मियों को समाज की सुरक्षा में समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और परिजन उपस्थित थे। शहीदों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर कपाली ओपी पुलिस ने बीती रात जुए के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ताश के पत्ते, शराब की बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से भागे हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। देर रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से कानून व्यवस्था के प्रति आम जनता को विश्वास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में दीपावली के अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात दी। उन्होंने अपने पंचायत मद से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से एक आरओ फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया है, जिसे कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन के समीप स्थापित किया गया है। आरओ प्लांट का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या थी।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में कार्तिक मास के अमवस्या के अवसर पर सोमवार को श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया. वहीं इस अवसर पर कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा कि प्रत्येक महीने के अमवस्या को मां काली की भव्य श्रृंगार एवं पूजा का आयोजन किया जाता है. पूजा तो प्रतिदिन मंदिर में होता है. लेकिन कार्तिक मास के अमवस्या पर मां काली की विशेष पूजा का हिंदुओं में…
फतेह लाइव, डेस्क. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले गोवर्धन असरानी का निधन हो गया. लंबी बीमारी के बाद दिवाली की शाम सोमवार लगभग 4 बजे वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए. असरानी ने हिंदी सिनेमा में अपना बड़ा योगदान दिया था. उनके कई किरदार हैं जो दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. असरानी ने 5 दशक तक काम किया है और 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी कॉमेडी और जबरदस्त एक्टिंग हर बड़ी फिल्म की बैकबोन थी. 1970 में असरानी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. उनकी कई सक्सेसफुल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा स्थित केएफ टू सार्वजनिन काली पूजा कमिटी के भव्य पंडाल का रविवार की संध्या बतौर मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने फीता खोलकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में केएफ टू सोसायटी अध्यक्ष काजल पटेल, व्यवसाई सूरज बदानी, भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ भीम सिंह और भाजयुमो अध्यक्ष द्विपल विस्वास भी उपस्थित रहे। इस वर्ष बने पंडाल में राधा-कृष्ण मंदिर की झलक दिखेगी। जिसकी कुल लागत 5 लाख रुपए है। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है। वहीं पूजा के…
मिट्टी के दीयों और रंगोली से सजा डीएवी तासरा का केंद्र हुआ आकर्षित, कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संगठन “प्रयास इंडिया” ने 17 अक्टूबर 2025 को सेंटर-2, डीएवी तासरा में उल्लास, स्नेह और एकजुटता से भरा प्री-दीवाली समारोह का आयोजन किया. पूरा केंद्र मिट्टी के दीयों और रंगोलियों से सजाया गया, जिससे आनंद और सकारात्मकता का दिव्य वातावरण निर्मित हुआ. इस अवसर पर बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, दीया पेंटिंग एवं ड्राइंग प्रतियोगिता जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया.…
