Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जमशेदपुर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं प्राचार्यों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें उड़ीसा से आए दिलीप मंगराज (Director IQAC Guide), DBMS College गवर्निंग बॉडी सेक्रेटरी सतीश सिंह, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता तथा उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली अंजना कुमारी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अंजना को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, घटना के समय अंजना के पिता अपनी दुकान पर गए हुए थे, जबकि घर में अंजना अपनी मां के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बारी मैदान क्लब हाउस, साकची में राज्य स्तरीय इंडियन एबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड भर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. निखिल कुमार, वैज्ञानिक, सीएसआईआर–नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल), जमशेदपुर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन एवं असाधारण मानसिक क्षमताओं की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर उनकी एकाग्रता, कल्पनाशक्ति एवं मानसिक क्षमता का आकलन करना तथा मानसिक गणित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने आज सोनारी में कड़ाके कि ठंड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. विदित हो कि तिवारी द्वारा विगत 15 वर्षों से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया जाता है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा विगत 15 वर्षों से जितना बन पड़ता है मैं करते आया हूं. कोरोना जैसी भयंकर महामारी में भी जरूरतमंदों के बीच खदानों का लगातार वितरण जितना बन पड़ा उतना किया था और उनकी सेवा करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से स्थानीय होटल में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें एवेन्यू मेल के पत्रकार मनप्रीत भाटिया को प्रिंट मीडिया (हार्ड स्टोरी) श्रेणी में गंगा प्रसाद कौशल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार का तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता दैनिक प्रभात खबर के पूर्व संपादक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कड़े मुकाबलों और जबरदस्त रोमांच के बीच मारवाड़ी युवा मंच (एमवाईएम), स्टील सिटी की युवा टीम ने जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय जयसी प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) 4.0 का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का भव्य फाइनल ट्यूब मेकर्स क्लब मैदान पर खेला गया, जिसमें दर्शकों की भारी मौजूदगी रही। फाइनल मुकाबले में एमवाईएम ने लोयोला एलुमनी एसोसिएशन (एलएए) को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएए की टीम ने 12 ओवरों में 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमवाईएम की टीम ने आत्मविश्वास भरा खेल दिखाया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय मजदूर संघ, जमशेदपुर विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तारित करने को लेकर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। इस बैठक का संचालन जमशेदपुर विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव एवं प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार उपस्थित हुए। सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर बैठक का उद्धाटन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर. शहर के कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित वॉइसेज़ ऑफ़ द वर्ल्ड नृत्य-संगीत कार्यक्रम ने बच्चों की मंचीय प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सहभागिता की। इसका उद्देश्य केवल नृत्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि बच्चों में मंचीय आत्मविश्वास, अनुशासन, सहनशक्ति, टीमवर्क और स्टेजक्राफ्ट का विकास करना था। यह पहल प्रतिस्पर्धा से परे, एक अनुभवात्मक शिक्षण मंच के रूप में प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूपा मुखर्जी मोहंती रहीं। विशिष्ट अतिथियों में निरूप मोहंती, सिस्टर जेसी (मर्सी हॉस्पिटल), मर्सी हॉस्पिटल की हेड एडमिनिस्ट्रेटर तथा डेज़ी…
देर रात तक खुले में सोने वाले लोगो के बीच कम्बल वितरण लगातार जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ़ ह्यूमैनिटी के युवाओं ने शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुवे सोमवार को देर रात तक शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर फुटपाथ, बाजार व गलियों में खुले आसमान के नीचे सोने वाले बूढ़े बुजुर्ग व बच्चों को कम्बल ओढ़ा कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया. इस दौरान साकची, एग्रिको, गोलमुरी, बारीडीह के इलाकों में टीम ने अभियान को चलाया। संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने बताया कि इस अभियान को पिछले 9 सालों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पी. एम. श्री. उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में सोमवार को “विशेष अभिभावक – शिक्षक बैठक ” का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभिभावक, शिक्षक तथा विद्यार्थी सम्मिलित हुए। चन्दन, टीका, स्वागत गान तथा नृत्य के साथ अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के प्रचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने अभिभावकों का स्वागत किया तथा उन्हें समबोधित करते हुए पाठचर्या, परीक्षा और प्रतिदिन हो रहे क्रियाकलापों से अवगत कराया। अभिभावकों ने अपनी बातों को बड़ी सरलता से रखा तथा शिक्षको ने उनके प्रश्नों का कुशलता पूर्वक उत्तर दिया। प्राचार्य ने…
