Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा हर साल की तरह जरूरतमंदों के लिए व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह सेवा कार्य आज 10 नं. बस्ती, मुखी बस्ती, ट्युब बारीडीह, हरिजन बस्ती, राधिका नगर, टेल्को, गोलमुरी, दुसाध समाज भवन, दुमूहानी बस्ती, बलराम भट्टा, खुटांडीह, खस्सी लाइन, सोनारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न हुआ। विदित हो कि यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें कड़ाके…
कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग में सीतारामडेरा पुलिस करेगी पूछताछ फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीतारामडेरा पुलिस ने भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपी प्रिंस खान गिरोह के सदस्य दशरथ शुक्ला को रिमांड पर लिया है. बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से दशरथ को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस सीतारामडेरा थाना पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जाएगी. मामले में दशरथ के सहयोगी राजेश गिरी, रवि महानंद उर्फ गोपला और राज सिंह कश्यप को भी घाघीडीह केंद्रीय कारा से 72 घंटे की रिमांड पर लिया गया है. पुलिस के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी में क्रिसमस त्योहार बड़े ही उमंग उल्लास उत्साह के साथ मनाया गया। रोमन कैथोलिक चर्च इस कड़ाके की ठंड में भी गुलजार रहे और बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाएं कलीसिया में पहुंचे। यहां ईसाई पुरोहितों के द्वारा प्रेम शांति सत्य अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया गया। जमशेदपुर के संत जोसेफ महागिरजाघर, सेंट मैरी चर्च, लुपिता चर्च टेल्को, मर्सी चेप्पल, कॉन्वेंट स्कूल, कार्मेल स्कूल, एक्सएलआरआई और लोयोला चर्च में प्रार्थना सभा हुई और मिसा बलिदान दिया गया। कैरोल सिंगिंग के दौरान बहुत सारे…
खेल, पठन सामग्री और गर्म कपड़े लेकर हुए खुश, ये रहे मौजूद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील एलडी-वन जेडीसी की टीम ने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में सीएसआर एक्टिविटी के तहत पूरी टीम संग चांडिल के रास्काडीह गांव मे बच्चों के साथ केक कटिंग किया. उनके बीच गर्म कपड़े और खेलकूद के सामान के साथ-साथ बच्चों के बीच कॉपी किताब का वितरण किया गया. वहीं मिठाई और नाश्ता की भी व्यवस्था रखी गई थी. इस दौरान स्कूल शिक्षकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया. अंत मे एलडी-1 के चीफ हरि बाबू उपाध्याय और हेड पंकज कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आयोजित फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन 23 दिसंबर 2025 को एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में किया गया। इस आयोजन में शहर के लगभग 80 से अधिक फोटोग्राफरों ने भाग लिया। इस मैच का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह की अध्यक्षता में किया गया था। संस्था के संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार, परमजीत कुमार, रूपेश कुमार, बाबूलाल प्रसाद और शुभो भट्टाचार्य ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। चार इनिंग में खेले गए इस मैच में अभिमन्यु की टीम विजेता बनी, जबकि धनंजय सिंह और उनकी टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत महानंद बस्ती में जसपाल सिंह गोगी के शव मिलने के मामले में मृतक के भाई सरबजीत सिंह के बयान पर टेल्को थाना में किराएदार माधवी दत्ता और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सरबजीत ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उनका एक मकान महानंद बस्ती में है. जहां दो कमरे में माधवी दत्ता अपने बेटे के साथ रहती है. माधवी दत्ता कई महीनों से किराया नहीं दे रही थी. ये भी पढ़ें : Breaking – Sikh man dies under suspicious circumstances in Jamshedpur : टेल्को में मिली झारखंड अल्पसंख्यक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से हर हर महादेव सेवा संघ परिवार द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में व्यापक कंबल सेवा अभियान चलाया गया। इस क्रम में पटमदा, बेलटांड चौक दुर्गा मंदिर परिसर, पटमदा बाजार, प्रकाशनगर (टेल्को), लूपुनडीह, हूरलूंग, दीपू बस्ती, बिरसानगर जोन–2B, जोन–1B, गुड़िया मैदान, रविदास कॉलोनी, बिरसानगर जोन–8, जोन–6, टीओपी बागुननगर सहित अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान के दौरान संघ परिवार के सदस्यों ने बुजुर्गों एवं असहाय लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें…
फतेह लाइव रिपोर्टर. कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी के पद पर पदास्थापित डॉ आर के चौधरी को घाटशिला कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया है. इस संबंधी अधिसूचना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता के निर्देश पर कुलसचिव द्वारा जारी कर दिया गया है. डॉक्टर चौधरी बुधवार को घाटशिला कॉलेज में योगदान करेंगे.
20 दिसंबर से शुरू हुए शहीदी समागम में संगत इतिहास सुनकर और गुरवाणी श्रवण करके हो रही निहाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश-विदेश में बस रही सिख संगत इन दिनों अपने शहीद गुरु और सिख शहीदों की याद में शहीदी सप्ताह मना रही है. चहूं ओर सिख संगत गुरु की भक्ति में लीन है और अपने इतिहास से जागरूक हो रही है. इसी क्रम में हर साल की तरह इस साल भी 8वीं शहीदी चेतना मार्च जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा से सुबह 6 बजे निकाली जाएगी. स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महेंद्रपाल सिंह भाटिया अपनी पूरी टीम, महाराजा रंजीत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख पंथ के चारों साहिबजादों की शहीदी और गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के तत्वावधान में निकाली गई। मंगलवार को प्रभात फेरी ने सर्द सुबह और शीतलहरी की ठंड में भी संगत की आस्था और उत्साह को जागृत किया जो देखने लायक था। मंगलवार को शुरू हुई यह फेरी तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल होकर गुरु महाराज की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। प्रभात फेरी का उद्देश्य चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा…
