Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

elephant terror : चांडिल में हाथी का कहर – कुकड़ू गांव में अधेड़ की मौत, इलाके में दहशत, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला चांडिल रेंज के कुकड़ू गांव का है, जहां हाथी के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनी राम गोराई (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में वन विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

ग्रामीणों ने बताया कि मुनी राम गोराई रविवार शाम गांव से ब्लॉक परिसर की ओर गए थे, जहां रोजाना ग्रामीण बैठकी के लिए जुटते हैं। देर शाम घर लौटने के दौरान रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन पर हमला कर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के आसपास दो जंगली हाथी लगातार घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, समूह में चलने और हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने की अपील की है।

लगातार हो रहे हाथी हमलों से चांडिल और आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर