Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  कोलकाता में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जेडआरयूसीसी की बैठक में सदस्य अरुण जोशी ने विशेष रूप से शामिल होकर यात्री सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए। जोशी ने शालीमार–जयपुर ट्रेन को वाया टाटानगर प्रारंभ करने तथा हावड़ा–मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया टाटानगर मार्ग पर वंदे भारत स्लीपर एडिशन ट्रेन चलाने की मांग की। साथ ही टाटानगर–एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस में 2-3 एसी स्लीपर कोच जोड़कर उसे सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करने का सुझाव दिया। उन्होंने हावड़ा–राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.   इस दीपावली पर जब पूरा बाजार मिलावटी मिठाइयों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से भरा हुआ है, वहीं मारवाड़ी समाज, काशीडीह ने समाजहित में एक अद्भुत और सराहनीय पहल की है। इस पहल का उद्देश्य है – समाज के परिवारों को शुद्ध, स्वादिष्ट और सस्ती मिठाइयाँ उपलब्ध कराना, ताकि हर घर में दीपावली की मिठास बिना किसी चिंता के घुल सके। मारवाड़ी समाज काशीडीह के पदाधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष दीपावली के अवसर पर बाजार में मिठाइयों की माँग बढ़ जाती है, परंतु शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। इस कारण समाज के अनेक परिवार शुद्ध मिठाइयाँ खरीदने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर जीएसटी विभाग ने बड़ी करवाई की है, जहां 200 करोड़ रूपये से अधिक जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां व्यपारी प्रदीप कलबालिया को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी बोकारो के चास से हुई है. इस दौरान लाखों रुपया पैसा और कई दस्तावेज भी जब्त किया गया है. साथ ही कंप्यूटर, मोबाइल, पेंड्राइव, फर्जी चालान बुक, लैपटॉप भी जब्त किया गया है. वहीं बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया है. बुधवार को जीएसटी की टीम जमशेदपुर पहुंची और व्यपारी का एमजीएम में मेडिकल कराया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार यह कार्रवाई जीएसटी इंटलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) पटना…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पहले काशीडीह लाइन नंबर 5 में स्थानीय लोगों पर हमला तथा बाद में बिष्टुपुर डीसी लाउंज में तोड़फोड़ एवं हिंसक कार्रवाई की क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने की है। कुलविंदर सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन से इन अराजक तत्वों की पहचान कर इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया है। यदि ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो शहर को ऐसे तत्व आग में झोंक देंगे? बच्चों की लड़ाई में बिष्टुपुर से साकची काशीडीह जाकर मोहल्ले में बवाल करना तथा मना करने वालों पर डंडे, रॉड तथा…

Read More

झारखंड के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिखा सरयू राय ने दुबई में छिप कर बैठा है प्रिंस खान, व्यवसायियों और चिकित्सकों से रंगदारी मांगता है फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिख कर धनबाद के गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरा करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि प्रिंस खान अभी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में शरण लिए हुए है। सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि दुबई में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में स्थानीय तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने की। बैठक मुख्य रूप से दो सत्र में हुई। इस बैठक का संचालन सह सचिव रोहित ने किया।‌ मंच पर प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत संगठन मंत्री प्रभु, जिला अध्यक्ष पप्पू एवं जिला सह-सचिव रोहित उपस्थित रहे। बैठक का प्रारंभ ग्राहक गीत से हुआ, जिसे वंदना जी ने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत संगठन मंत्र का वाचन अंकेश द्वारा किया गया। प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया है. गत विधानसभा चुनाव में भी बाबूलाल सोरेन मैदान में थे, लेकिन स्व. रामदास सोरेन से हार गए थे. उनके निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उप चुनाव होने वाला है. भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी बनने पर बाबूलाल सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सहित भाजपा परिवार के सभी वरिष्ठों और साथियों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता में 15 अक्टूबर को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में रांची रेल मंडल, चक्रधरपुर रेल मंडल तथा आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत नई रेल सेवाओं की शुरुआत, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद सहित समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक से रांची और चक्रधरपुर रेल मंडलों में विकास की गति और तेज़ होगी तथा नई परियोजनाओं को स्वीकृति…

Read More

चीनी लाइट का विरोध और दीप जलाना भारतीय संस्कृति फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने देश के बाजारों में चीन निर्मित वस्तुओं की बिक्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह केंद्र की भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फर्जी देशप्रेम एवं फर्जी राष्ट्रवाद के ढोंग की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर दिवाली से पहले इनके स्वदेशी आंदोलन से जुड़े समूह चीनी लाइट और चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का ढोंग करते हैं, लेकिन इस साल तो दिखावे की औपचारिकता निभाने की भी हिम्मत नहीं जुटा सके हैं।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में बीते रात नक्सलियों ने आतंक मचा दिया. भाकपा (माओवादी) के करीब दर्जन भर हथियारबंद नक्सली देर रात गांव पहुंचे और एयरटेल के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, नक्सलियों ने पहले लोगों को घरों में बंद रहने की चेतावनी दी, फिर टावर पर लगे पैनल और बैटरी उपकरणों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कुछ ही देर में टावर धधक उठा और आसपास धमाकों जैसी आवाजें गूंजने लगीं. घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा कई पोस्टर और पर्चे छोड़े गए हैं, जिनमें “ऑपरेशन…

Read More