Author: फतेह लाइव • एडिटर
एक्सएलआरआइ में रूरल बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर की हुई शुरुआत एक्सएलआरआई सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एक्ससीआइटीइ) दिया गया नाम एक्सएलआरआइ और नाबार्ड के बीच हुआ एमओयू फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को नयी दिशा देने के उद्देश्य से रूरल बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर के स्थापना की घोषणा की है. यह केंद्र एक्सएलआरआइ सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एक्ससीआइटीइ) के नाम से जाना जायेगा. केंद्र की स्थापना नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) से प्राप्त महत्वपूर्ण अनुदान के माध्यम से की गयी है. एक्सएलआरआइ सेंटर फॉर…
सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह और संतोष भगत ने उठाई आपत्ति, कहा… बड़ी बातें -मानगो में नगर विकास विभाग का काम क्यों नहीं धरती पर उतरा -टेंडर निकाले, रद्द किये, फिर टेंडर निकाले; ऐसा क्यों? -25 अगस्त को निकाले गए टेंडर की अभी क्या स्थिति है? -मानगो नगर निगम कार्यालय में क्यों नहीं बैठते उप नगर आयुक्त? फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह और संतोष भगत ने कहा है कि मानगो नगर निगम मानगो में विकास कार्य कराने में अक्षम हो चला है। कार्यों में शिथिलता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 5वां गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल, टाटा इंटर कंपनीज यूनियन बॉलीबॉल टूर्नामेंट – 2025 का शुक्रवार को टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगाज़ हुआ। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के जीएम संजय सिन्हा, जीएम राजीव बंसल, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम जीजी मंडल, रजत सिंह, अमर प्रताप, आशीष सेन , टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुनू चौधरी, टीआरएफ लेबर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अंजनी कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो के एनएच- 33 स्थित एक आरओ प्लांट में गुरुवार देर शाम खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे प्लांट के अंदर मौजूद सामानो को अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ने लगी। इधर, घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग से एक दमकल तत्काल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आरओ प्लांट की देखरेख करने वाले…
प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर और जिला जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग कार्यक्रम का होगा आयोजन होटल केनेलाइट, साकची में सुबह 10 बजे कार्यक्रम का होगा आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर और जिला जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम की ओर से 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से साकची स्थित होटल केनेलाइट में पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की जानकारी हेतु गुरुवार को जिला जनसंपर्क विभाग में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. प्रेसवार्ता में मौजूद डीपीआरओ पंचानन उंराव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा…
गोलपहाड़ी मोड़ शौकत खान बिल्डिंग के पास ऑटो वालों का रहता है जाम, आम परेशान, दुकानदार मालामाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के करनडीह चौक से लेकर प्रसाद होटल खासमहल नीचे तक अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाएगा. जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर के द्वारा आदेश निकाला गया है की करनडीह चौक से प्रसाद होटल खासमहल तक जितने भी अवैध अतिक्रमण है, उन सभी को हटाना है. खासकर बीच सड़क में स्थित पेड़ को भी हटाने का आदेश दिया गया है. मां तुझे सलाम एनजीओ के आवेदन पर यह आदेश पारित किया गया है. आगामी दिनों राष्ट्रपति…
गाय न बहुत ज्यादा ठंड सहन कर पाती है और न ही बहुत ज्यादा गर्मी ही भीषण ठंड में गाय को नहलाने से बिल्कुल परहेज करे, पेट हमेशा भरा रहे एस वंदना. झारखंड सरकार का जुगसलाई में प्रांतीय पशु चिकित्सालय है. बहुत पुराना. अभी नया भवन बना है. जमाने से लोग वहां गाय और भैंस का इलाज कराने आते रहे हैं गर्भाधान के लिए भी पहले कर्मचारी पर्याप्त थे. अब बिल्कुल नहीं डॉक्टर पूर्णिमा रानी अपने कक्ष में बैठी थी तो कुछ पशुपालक आए. ठंड में गाय के बचाव पर सुझाव चाहा. डॉक्टर ने बताया कि यदि अचानक दूध देना…
पर्शियन बिल्ली की चाहत ज्यादा, बुद्धिमान इतनी कि खिलौना से खूब खेलती दो साल पूर्व डॉक्टर के पास एक माह में 4 बीमार बिल्ली आती थी, अब एक दिन में चार कुत्ता हो या बिल्ली, ठंड शुरू होने के पहले वायरल का ले लेना चाहिए टीका एस वंदना. टाटा के शहर में कुत्तों को पालने का शौक रहा है. टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील ने जुबली पार्क के पास बाकायदा डॉग सेंटर बनाया है. जहां बेहतरीन नस्ल के कुत्ते हैं. हरेक साल यहां डॉग शो का आयोजन भी होता है, जिसमें झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से लोग अपने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स में संचालित एक निर्माण लाइब्रेरी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने एक युवती पर स्टील की पानी की बोतल से सिर पर वार कर दिया. हमले के बाद युवक मौके से भागने लगा. इसी दौरान नीचे खड़ी दूसरी युवती के बाल पकड़कर उसे पटक-पटक कर मारपीट शुरू कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख पंथ के सर्वोच्च शहीद चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को समर्पित ‘सफर-ए-शहादत’ तीन दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन आगामी 22 से 28 दिसंबर को मानगो गुरुद्वारा साहिब में किया जायेगा। जबकि 28 दिसंबर को गुरुद्वारा परिसर में साहिबज़ादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जाँच शिविर भी लगाया जायेगा। गुरुवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि समागम में भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ से विशेष आमंत्रण पर जमशेदपुर पहुँच रहे हैं जो गुरबाणी कथा और गुरमत विचारों के माध्यम…
