Jamshedpur : एनएच-33 में आरओ प्लांट में लगी आग, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, 5 लाख का नुकसान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में मानगो के एनएच- 33 स्थित एक आरओ प्लांट में गुरुवार देर शाम खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे प्लांट के अंदर मौजूद सामानो को अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ने लगी। इधर, घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग से एक दमकल तत्काल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आरओ प्लांट की देखरेख करने वाले टिंकू ने बताया कि वह परिसर में खाना बना रहा था। आस-पास कपड़े और बेडसीट रखा हुआ था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खाना बनाने के दौरान ही कपड़ों में आ लग गई। देखते ही देखते आग वे विकराल रुप ले लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तक तक सारा सामान जलकर खाक हो गया। टिंकू के अनुसार आग से कई पानी की जार, मोटर और पाइप समेत अन्य सामान जल गए है जिससे चार से पांच लाख का नुकसान हुआ है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें