फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिख पंथ के सर्वोच्च शहीद चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को समर्पित ‘सफर-ए-शहादत’ तीन दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन आगामी 22 से 28 दिसंबर को मानगो गुरुद्वारा साहिब में किया जायेगा। जबकि 28 दिसंबर को गुरुद्वारा परिसर में साहिबज़ादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जाँच शिविर भी लगाया जायेगा।

अमरीक सिंह चंडीगढ़ वाले

गुरुवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि समागम में भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ से विशेष आमंत्रण पर जमशेदपुर पहुँच रहे हैं जो गुरबाणी कथा और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास, सेवा, त्याग और सिख जीवन मूल्यों से अवगत कराएंगे। शबद-कीर्तन, कथा-विचार और अरदास के माध्यम से समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा। जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि गुरमत समागम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु साहिबान अमर शहीदी और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का माध्यम है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वे समस्त संगत से अपील करते हैं कि परिवार सहित इस पावन समागम में शामिल होकर गुरबाणी का लाभ उठाएं और गुरु साहिब की रहमत प्राप्त करें। वहीं, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आयोजन को सिख समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे गुरमत समागम समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करते हैं।

भगवान सिंह ने कहा कि 28 दिसंबर को रक्तदान और नेत्र जांच शिविर में शामिल होकर रक्तदान केआर जरूरतमंदों के लिए रक्त संग्रह करना ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लंगर, सेवा और संगत की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर गुरु कृपा प्राप्त करने की अपील की है।