WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime Dairy : बर्मामाइंस में चोरी और बागबेड़ा में मादक पदार्थ तस्करी की दो घटनाएं, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार को चोरी की एक घटना सामने आई है। इस बार चोरों ने बर्मामाइंस स्थित दीपू बस्ती में रहने वाली राखी पात्रो के घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, चोर घर से एक मोबाइल फोन और 12 हजार नकद लेकर फरार हो गए। पीड़िता राखी पात्रो ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

राखी पात्रो ने पुलिस को बताया कि चोरी की यह घटना 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि टेल्को के प्रेम नगर निवासी अभिषेक कुमार और बर्मामाइंस की गांधी बस्ती निवासी राहुल दास ने ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का कहना है कि दोनों युवकों का उनके घर आना-जाना था, इसी कारण उन पर शक गहराया है। बर्मामाइंस थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं दूसरी ओर, जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लाल बिल्डिंग पानी टंकी के पास की गई, जहां से सुनील पात्रो उर्फ टकाल को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक बागबेड़ा के रामनगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुनील पात्रो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल उससे यह जानकारी जुटाई जा रही है कि वह गांजा कहां से खरीद कर लाता था और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस सुनील पात्रो को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर