Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सुप्रीम कोर्ट के कक्ष संख्या एक में चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब इस देश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की स्थिति की सहज कल्पना की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद पर हुए हमले पर प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर त्वरित टिप्पणी की थी, परंतु चीफ जस्टिस के मामले में ऐसी कोई प्रतिक्रिया दिखाई नहीं…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस द्वारा समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जेल से छूटे अपराधियों और बीते पांच वर्षों में आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त आरोपियों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर इनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उनके निवास स्थानों का भी सत्यापन किया। अभियान के दौरान कुल 312 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इनमें ऐसे लोग शामिल थे जो पहले विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं या न्यायिक प्रक्रिया में शामिल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कदमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भानु माझी गिरोह के सक्रिय सदस्य मनीष सिंह को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और रंगदारी वसूली में इसका इस्तेमाल करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मनीष को दबोच लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हथियार उसे भानु माझी ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिखों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के जमशेदपुर आगमन पर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सिख नेता सतवीर सिंह सोमू ने जत्थेदार का आत्मीय अभिनंदन किया और शहर की समृद्ध कला-संस्कृति की झलक दिखाते हुए उन्हें एक खास उपहार भेंट किया। ढोकरा आर्ट की पेंटिंग से किया गया स्वागत भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज का स्वागत करते हुए उन्हें ढोकरा आर्ट (Dokra Art) की एक सुंदर पेंटिंग भेंट की। ढोकरा कला झारखंड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम ज़िला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद के पति आनंद कुमार श्रीवास्तव का निधन सोमवार रात 9.45 बजे हो गया. ब्राह्मनंद हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका वहां इलाज चल रहा था. उनके निधन की सूचना पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है. मंजीत आनंद समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती हैं. मंगलवार दोपहर एक बजे उनके आशियाना ब्रह्मानंद तमोलिया स्थित आवास से अंतिम शव यात्रा निकाली जाएगी. भुइयांडीह शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, भाजपा नेता…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सिखों की सिरमौर संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज से अपील की है कि वह श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली श्री तख्त हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी से सनातनी सिख का प्रतिनिधित्व खत्म कराएं। वे संरक्षक सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना, प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह तथा जत्थेदार एवं हेड ग्रंथी ज्ञानी बलदेव सिंह से विचार विमर्श करें। कुलबिंदर सिंह ने रामगढ़िया सभा में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, जम्मू-कश्मीर,  तेलंगाना, लद्दाख एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी तरुण चुग से सोमवार को उनके नयी दिल्ली आवास पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्हें श्री हरमंदिर साहिब (अमृतसर साहिब) का चित्र भेंट किया. इस अवसर पर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई. तरुण चुग जी ने झारखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और निरंतर जनसेवा कार्यों के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो के उलीडीह ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 140 पुड़िया ब्राउन शुगर और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद नशे की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये आंकी जा रही है। सोमवार को प्रेस वार्ता में डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक मुर्दा मैदान इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर स्टेशन से सटे आदित्यपुर स्टेशन स्थित रेलवे हॉस्पिटल में रोजाना शाम का अंधेरा ढलते ही शराबियों की महफिल सजती थी. चिकित्सकों ने बड़े दिनों से यह शिकायत आरपीएफ आदित्यपुर पोस्ट इंचार्ज अजीत कुमार सिंह को कर रखी थी. उसी अलोक में सोमवार शाम आरपीएफ आदित्यपुर टीम ने अस्पताल के बाहर शराब पीने वाले बाहरी लोगों को धर दबोचा. पांच लोग रंगेहाथ अस्पताल के गेट के बाहर शराब पीते पकड़े गए. गिरफ्त में आये लोगों में विजय मुखी, पृथ्वी मुखी, अजय मुखी, जतिन हरिजन और सपन मुखी है. सभी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा (24) के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह रही कि अभिषेक का शव उसकी प्रेमिका के घर से बरामद हुआ। सुबह प्रेमिका ने खुद अभिषेक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से लटका हुआ अभिषेक को नीचे उतार एमजीएम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में अभिषेक की मौत…

Read More