Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को अगले 3 वर्षों के लिए समाज की दोबारा सेवा मिलने पर सम्मानित करने का दौर शुरू हो चुका है. इसी क्रम में गुरुवार को जेम्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जरनैल सिंह, चेयरमैन जगीर सिंह, ने अपनी पूरी टीम के साथ सरोपा भेंट कर सम्मानित किया. उनके साथ ही सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्ट, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत ग्रेवाल को भी सरोपा भेंट किया गया. इस मौके पर जेम्को कमेटी के सुलखन सिंह, गुरदीप सिंह पप्पी,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सीतारामडेरा और मानगो पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड से सीतारामडेरा देवनगर निवासी बादल बनिया और ह्यूमपाइप निवासी गौराम राम शामिल है वहीं मानगो पुलिस ने मानगो पुल के पास से पुलिस ने शिवाजी गोप उर्फ नाडु, सर्जन कुमार उर्फ साजन, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7400 रुपए नकद बरामद किए गए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि…
महंगी कारें थार, स्कार्पियो और जमीन बनाने का रखता है शौक फूल कारोबार की आड़ में नौजवानों को धकेल रहा नशे की राह में, प्रशासन ने पकड़ा, तो तत्काल लिया एक्शन ससुर गफ्फार की सल्तनत को आगे बढ़ा रहा है आबिद, पत्नी, साली सब मिलेजुले तत्कालीन डीआरएम के आदेश को भी नहीं लागू कर पाया लैंड विभाग, अब भी जारी है अवैध कारोबार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला प्रशासन ने परसुडीह थाना इलाके के गाढ़ीवान पट्टी निवासी मो. सलीम के बेटे आबिद खान को जिला बदर करने का आदेश फ़रमाया है. 10 दिसंबर से 9 मार्च 2026 तक आबिद को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एक्सएलआरआई के पास बीती रात एक तेज रफ्तार दुर्घटना में दो बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर तुरंत अस्पताल भेजा। दोनों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिस कारण टक्कर से बचने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों खर्च कर सेकेंड एंट्री गेट का निर्माण किया गया. यात्रियों की सुविधा अनुसार रेल ने जो सोचा वह किया भी. भविष्य में भी यहां कई योजनाएं प्रफुल्लित होने वाली है, लेकिन यहां गेट के बाहर स्टेशन के दुकानदार रात को महफिल सजवाते हैं, जो यात्रियों के लिए कभी भी आफत बन सकती है. बुधवार रात की यह तस्वीर फतेह लाइव के हाथ लगी है. जहां आउट गेट के बाहर एक दुकान के सामने किस तरह महफिल सजी हुई है, यह देख सकते हैं. यहां रात भर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना इलाके में 8 दिसंबर की रात गांधी नगर में जबरदस्त मारपीट हुई थी. इस घटना में अमर कुमार सिंह का सिर फूट गया था. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया. बुधवार को मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इनमें दो भाई भी शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी अड्डाबाजी और नशा करने के आदी हैं. आने जाने वाले लोगों को गाली गलौज करते थे. इसका विरोध करने पर यह घटना हुई. पीड़ित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित खालसा मध्य/ उच्च विद्यालय में हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350 वीं शहादत दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु जी के दिलेर, निर्भय तथा त्यागी स्वभाव तथा उनकी हिंदुओं के धार्मिक आस्था जनेऊ तथा तिलक की रक्षा करते हुए दिये गए सर्वोच्च बलिदान से बच्चों तथा समाज को अवगत कराना था. इसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान भगवान सिंह तथा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी. नौजवान सभा के प्रधान अमरीक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई की जन समस्याओं को लेकर 6 सूत्री मांग पत्र जुगसलाई के नगर परिषद क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता को सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक के नेतृत्व में बुधवार को दिया गया. मानिक मल्लिक ने मीडिया को बताया कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र की जनता त्रस्त है. उन्हें जन सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही हैं. उनकी आवाज हमारी संस्था समय समय पर बनती रही है. इन जरुरी मांगों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. मांग पूरी नहीं होने पर वे जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी मामला ले जायेंगे. ये…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बस ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं राज्य परिवहन प्राधिकार के पूर्व सदस्य गुरदीप सिंह पप्पू ने झामुमो विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताया है कि वे झारखंड के हजारों बस ऑपरेटर की आवाज बने हैं. अभी तक तो नेता, विधायक, सांसद, मंत्री केवल बस ऑपरेटर का अपनी सुविधा के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज विधान मंडल में कभी नहीं उठाई गई. रैली संगठन के लिए उन्हें तो बस चाहिए लेकिन उससे ज्यादा बस वालों की चिंता उन्हें नहीं रहती है, जिस तरह से बस ऑपरेटर के हित में उन्होंने सवाल उठाए हैं,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना पुलिस ने नामदा बस्ती के मकान संख्या 45 में छापेमारी कर शुभम सिंह को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये नकद, 21 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया. गोलमुरी थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नामदाबस्ती में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है. सूचना के आधार पर नौ दिसंबर की शाम पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन मौजूद पुलिस बल की सहायता से उसे पकड़…
