Security of former Jharkhand CM : बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में लगे काफिले के कई वाहन कंडम, हजारीबाग में बिगड़ी जिप्सी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. हाई-प्रोफाइल सुरक्षा वाले नेता प्रतिपक्ष का काफिला कंडम हो चुके वाहनों के भरोसे चल रहा है. ताज़ा घटनाक्रम में, हजारीबाग के चौपारण से रांची लौटने के दौरान इटखोरी मोड़ (पदमा) के पास मरांडी के कारकेड में शामिल एक जिप्सी अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें भारी बारिश के बीच करीब एक घंटे तक असुरक्षित स्थिति में सड़क पर रुकना पड़ा. तिलैया में भी उनके काफिले की गाड़ी खराब हुई थी:

यह कोई पहली घटना नहीं है जब बाबूलाल मरांडी की जान जोखिम में पड़ी हो. इसी साल जनवरी में तिलैया में भी उनके काफिले की गाड़ी खराब हुई थी. हकीकत यह है कि उनके कारकेड में शामिल बुलेटप्रूफ वाहन और अन्य सुरक्षा गाड़ियाँ पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

10 से 12 साल पुरानी है गाड़ियां

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि काफिले की अधिकांश गाड़ियां 10 से 12 साल पुरानी हैं.ये वाहन 2 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुके हैं, जिससे तकनीकी खराबी अब आम बात हो गई है. मरांडी अक्सर देर रात तक राज्य के संवेदनशील इलाकों का दौरा करते हैं. ऐसे में बीच रास्ते में गाड़ी का खराब होना किसी बड़ी अनहोनी को न्योता देने जैसा है.

सीएम को भी लिखा पत्र

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस वस्तुस्थिति से अवगत कराया था. उन्होंने खुलासा किया था कि सरकार ने सुरक्षा के लिए 17 नए बुलेटप्रूफ वाहन खरीदे हैं, जिनमें से केवल 3-4 का उपयोग हो रहा है, जबकि बाकी गाड़ियां खड़ी-खड़ी खराब हो रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया था कि यदि उन्हें नई गाड़ियां नहीं दी जा सकतीं, तो कम से कम ये वाहन वरीय अफसरों को दे दिए जाएं ताकि वे चालू हालत में रहें

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर