Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास का यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम में संपन्न हुआ। विधायक राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के मद से 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपए की राशि से क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिन योजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया, उनमें कदमा के शास्त्रीनगर के ब्लॉक नं. 2, जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचेन शेड का निर्माण, कदमा के ही शास्त्रीनगर के…
गुरु रामदास सेवक जत्था तैयारियों में जुटा, डोबो ब्रिज से साकची तक बाइक रैली निकाल पंथ प्रसिद्ध विद्वान भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले की होगी अगुवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को दिवसीय धार्मिक समागम सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास साहेब के प्रकाश पर्व को लेकर सजाये जाएंगे. गुरु रामदास सेवक जत्था साकची के बैनर तले यह दूसरा समागम होगा, जिसे सफल बनाने के लिए पूरी टीम सेवा में जुटी हुई है. इस दो दिवसीय समागम में पंथ प्रसिद्ध विद्वान ज्ञानी गुरशरण सिंह लुधियाना वाले जमशेदपुर की संगत के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा यूनियन कार्यालय में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी अपने कृत के बदौलत असाधारण हो गये। इन महान विभूतियों का देश प्रेम , दृढ़ता और जुनून ने इन्हें वो पहचान दिलाई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन में शुक्रवार को स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान हनुमान की विधी विधान के साथ पूजा अर्चना की गई. इसमें ब्राह्मण समाज के डेढ़ सौ से अधिक लोग शामिल हुए. अध्यक्ष डीके मिश्रा ने इस मौक़े पर समाज के लोगों को सम्बोधित किया. उन्हें परशुराम भवन से समाज के उत्थान के लिए आगामी होने वाली योजनाओं को विस्तार से बताया. साथ ही यह घोषणा की गई कि आगामी 5 अक्टूबर को परशुराम भवन में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें सभी को शामिल होने की अपील की गई. वहीं…
जय जवान – जय किसान के नारा ने हमें मजबूत किया – आनन्द बिहारी दुबे फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता के द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महान नेता महात्मा गांधी जी के कार्य एवं जीवनी हमारे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक फुटबॉल खिलाड़ी से चेन लूट की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रामदेव सिंह से दो नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। मॉर्निंग वॉकर एसएल दास के अनुसार, रामदेव सिंह प्रतिदिन की तरह सुबह टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक तेज रफ्तार से उनके पास आए। उन्होंने रामदेव सिंह को रोका, पिस्टल दिखाई और उनके गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और…
कहा – पूजा पंडाल को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक सामाजिक संस्था श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, देवनगर बाराद्वारी में बड़ा बदलाव किया गया है। संगठन की पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में तमाम सदस्यों ने एकजुट होकर रवि जयसवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान नए अध्यक्ष के चयन को लेकर माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण रहा। सभी सदस्यों ने एकमत से रवि जयसवाल के नेतृत्व पर भरोसा जताया। अध्यक्ष बनने के बाद रवि जयसवाल ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोनारी थाना क्षेत्र बुधवार नवमी की देर रात खूंटाडीह स्थित कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल में उपद्रवियों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने पत्थरबाजी भी की जिससे कई कारों के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे खूंटाडीह के रहने वाले सूरज गोराई और सुमित उर्फ कल्लू समेत उनके कई साथी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय वरिष्ठ पत्रकार और उनके सहयोगी आनंद सिंह द्वारा लिखी गई किताब ‘समय के साथ’ का लोकार्पण कल, 3 अक्तूबर को करेंगे। पुस्तक लोकार्पण के साथ ही ‘आज की हिंदी पत्रकारिता में विकासपरक रिपोर्टिंग का स्थान’ विषयक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में शहर के जाने-माने पत्रकार अपने विचार व्यक्त करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन जे रोड, बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में अपराह्न चार बजे से किया जा रहा है। गौरतलब है कि विगत साढ़े तीन दशकों से हिंदी पत्रकारिता के विभिन्न प्लेटफार्मों पर काम करने वाले आनंद सिंह ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी जुगसलाई रेलवे फाटक द्वारा आयोजित भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, रवि शंकर तिवारी, संतोष कुमार सिन्हा, श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु सोनकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस विशेष अवसर पर पूजा कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा सरदार शैलेंद्र सिंह रवि शंकर तिवारी समेत अन्य को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह पर्व समाज में एकता दृढ़ता और…
