Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आदिम जनजाति परिवार की यह बच्ची सोमवार को घर से जंगल की ओर कुछ काम से गयी थी. इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया. घटना के बाद बच्ची बेहोश होकर जंगल में ही पड़ी रही. बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और उसे अचेत अवस्था में पाया. आनन-फानन में पीड़िता को चिलगू के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते…
डीसी को सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन, मिला आश्वासन एसडीओ करेंगे जांच फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर एक स्थित परसुराम भवन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. मंगलवार को मामला डीसी के पास पहुंचा. जहां सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार तरीके से मोर्चा खोलते हुए उनकी मनमानी समेत आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी को यह ज्ञापन दिया गया. उन्हें आश्वासन दिया गया है कि एसडीओ को मामले की जांच का जिम्मा दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए हृदया नंद तिवारी ने आरोप लगाया कि विगत छह वर्षों से अध्यक्ष द्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की कार्यकारणी समिति की बैठक पिछले दिनों आद्रा में आयोजित की गई थी। इस बैठक में चारों मंडलों (आद्रा, चक्रधरपुर, रांची और खड़गपुर) के डिवीजनल को-ऑर्डिनेटर और सभी शाखाओं के शाखा सचिवों ने भाग लिया। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय कार्यालय की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से दक्षिण पूर्व रेलवे मेन यूनियन के एनर्जेटिक और कद्दावर नेता कॉमरेड गौतम मुखर्जी को मेंस यूनियन के महासचिव के रूप में चुना गया। उनके महासचिव बनने से मेन यूनियन में खुशी की लहर है और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई ) के जमशेदपुर चैप्टर का गठन किया गया है. बेंगलुरु स्थित मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में जमशेदपुर चैप्टर की सूचना दी गयी है. पीआरसीआई ईस्ट ज़ोन के निदेशक प्रभात शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा को जमशेदपुर चैप्टर का अध्यक्ष बनाया गया है. इस घोषणा के बाद, पीआरसीआई के जमशेदपुर चैप्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनाइटेड क्लब में आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई। बैठक में मीडिया व कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े कई पेशेवरों ने हिस्सा…
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को मिला सदस्यता विस्तार में प्रथम आने का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट द्वारा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के भवन एवं 25 लाख रुपये दिलवाने का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया आश्वासन, कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा 600 से ज्यादा नए सदस्यों का सदस्यता शुल्क फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन को अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर, नई दिल्ली में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर NH 33 बालीगुमा स्थित मथुरा पैलेस मे – स्वर्गीय श्री सिरोमन सिंह जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आरम्भ संस्था एवं सीरोमन सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवकों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। सर्वप्रथम ट्रस्ट के अध्यक्ष मथुरा सिंह, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, विजय खान, एल. बि. सिंह, प्रिंस सिंह, अनीता सिंह, आरंभ संस्था के संस्थापक सत्यम सिंह और अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने स्वर्गीय सीरोमन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन में जीत दर्ज करने के पश्चात आज यूनियन के कमिटी मेंबर एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का उनके आवासीय कार्यालय में सहयोगी कर्मचारियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और फूल-मालाओं से स्वागत किया। मौके पर दिनेश कुमार ने कहा, “मेरी जीत वास्तव में कर्मचारियों की जीत है। उनके हितों का ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है। आज के इस सम्मान से मैं अभिभूत हूं और कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।” कार्यक्रम में स्वागत करने…
सुंदरनगर, घाघीडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई और परसुडीह क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं, नशाखोरी एवं अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर भाजपा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर दिया धरना फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय पांच मंडलों सुंदरनगर, घाघीडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई और परसुडीह क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात पति–पत्नी के विवाद ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया. विवाद उस समय गरमाया, जब पति अपनी मां और पहली पत्नी के बेटे के साथ महिला के मायके पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा. महिला ने साफ मना किया, तो मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. देखते ही देखते बस्ती में हंगामा फैल गया. महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कालू बागान निवासी युवक से हुई थी. शादी के समय…
एक ओर किशोरी का अपहरण, तो दूसरी ओर महिला से मारपीट फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता बढ़ा देने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में मुंशी मोहल्ला की एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, अपहरण का आरोप आजाद बस्ती रोड नंबर पांच निवासी अरशद अंसारी पर लगा है। किशोरी की मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने सोमवार को अरशद अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अरशद अंसारी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। साथ…
