SE RAILWAY : मेंस यूनियन के जोनल महासचिव चुने गए कॉमरेड गौतम मुखर्जी, चक्रधरपुर के मंडल संयोजक ने सभी 12 ब्रांच सचिवों के साथ की बैठक में शिरकत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की कार्यकारणी समिति की बैठक पिछले दिनों आद्रा में आयोजित की गई थी। इस बैठक में चारों मंडलों (आद्रा, चक्रधरपुर, रांची और खड़गपुर) के डिवीजनल को-ऑर्डिनेटर और सभी शाखाओं के शाखा सचिवों ने भाग लिया। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय कार्यालय की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

सर्वसम्मति से दक्षिण पूर्व रेलवे मेन यूनियन के एनर्जेटिक और कद्दावर नेता कॉमरेड गौतम मुखर्जी को मेंस यूनियन के महासचिव के रूप में चुना गया। उनके महासचिव बनने से मेन यूनियन में खुशी की लहर है और सभी कर्मचारी काफी उत्साहित हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महासचिव के रूप में चुने गए गौतम मुखर्जी के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन नई ऊँचाइयों को छुएगी और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यूनियन कर्मचारियों के लिए और भी अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।

इस निर्णय से दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, और हम आशा करते हैं कि हम सभी मिलकर दक्षिण पूर्व रेलवे के विकास और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे।

इस मीटिंग में चक्रधरपुर मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह ने कहा गौतम मुखर्जी को महासचिव बनने के लिए चक्रधरपुर मंडल के तमाम कर्मचारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों की तरफ से उनको हार्दिक बधाई शुभकामनाएं  चक्रधरपुर मंडल की ओर से 12 ब्रांच का ब्रांच सेक्रेटरी उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें