आकर्षक SUV डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल डिस्प्ले और छह एयरबैग समेत कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है नई कार
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
फेयरडील हुंडई ने जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित अपने शोरूम में नई हुंडई BAYON को लॉन्च किया। ₹9,99,900 की शुरुआती कीमत पर पेश की गई इस SUV में आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक, प्रीमियम सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। लॉन्च समारोह में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों, ग्राहकों और अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व फेयरडील ग्रुप के डीलर प्रिंसिपल कर्णा पारिख ने किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के चाईबासा रीजनल मैनेजर श्रीनाथ कुमार और जमशेदपुर रीजनल मैनेजर विनीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फेयरडील हुंडई के जनरल मैनेजर (सेल्स) अजीत मणि के मार्गदर्शन में किया गया।
आधुनिक फीचर्स से लैस है नई SUV
नई हुंडई BAYON में सिग्नेचर LED लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल डिस्प्ले और हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के अनुसार, कार में मानक रूप से छह एयरबैग उपलब्ध हैं। इसके उच्च वेरिएंट में लेवल-2 प्रो एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी आधुनिक ड्राइविंग सहायता तकनीक भी दी गई है।

कार में 1.5 लीटर का MPI पेट्रोल इंजन है, जो 115 पीएस की अधिकतम पावर और 143.8 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें वेरिएंट के अनुसार 6-स्पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसे HX 2 से HX 10 तक विभिन्न वेरिएंट और कई रंगों में पेश किया है।
ग्राहकों से जुड़ाव मजबूत करने पर जोर
फेयरडील हुंडई के अनुसार, नई SUV लॉन्च करने का उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक, डिजाइन और सुरक्षा सुविधाओं से परिचित कराना है। कंपनी ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।
लॉन्च समारोह में बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिंद्रा फाइनेंस, टाटा कैपिटल, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि और ग्राहक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
फेयरडील हुंडई ने इस लॉन्च के माध्यम से क्षेत्र में आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक और बेहतर ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
शोरूम का पता: फेयरडील हुंडई, प्लॉट ए-2, फेज-2, आरआईटी मोड़ से पहले, आदित्यपुर, जमशेदपुर।


































