Author: फतेह लाइव • एडिटर
कहा- कानून-व्यवस्था पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल, प्रशासन से घटना के शीघ्र उद्भेदन की बात कही फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित विजया गार्डेन कॉलोनी में शिक्षिका निधि सिंह के फ्लैट से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। चोरी की इस बड़ी घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत और जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह स्थित विजया गार्डेन पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अपना आंगन नामक मकान में रहने वाली 73 वर्षीय महिला रीता दत्ता से पर्स की छिनतई अपराधियों ने कर ली. पर्स में 52 हजार रुपये नगद, वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक ऑफ इंडिया का पासबुक और सात बैंक ऑफ इंडिया का चेक बुक और सैमसंग मोबाइल था. इसकी सूचना उसने गोविंदपुर थाना की पुलिस को दी है. गोविंदपुर के घोड़ाबांझा के अपना आंगन निवासी रीता दत्ता बैंक ऑफ इंडिया के टेल्को शाखा से दोपहर 1.40 बजे पैसे लेकर निकली और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोडाबांधा स्थित घर…
निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13), सभी 300 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानी फतेह लाइव, रिपोर्टर. 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है। सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13) है जिनमें 12 पुरूष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं । उप चुनाव में कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 125114…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पिछले दिनों जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने शुक्रवार को पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने विभाग को एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जलापूर्ति योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के तकनीकी कार्य या मेंटेनेंस के दौरान कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित न हो। बैठक में कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार के साथ सहायक अभियंता महेंद्र बैठा भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान यह संयुक्त सहमति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी निवासी अभिजीत घोष (42) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर शाम अभिजीत का शव घर पर फंदे से लटका पाया गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, सोमवार को अभिजीत के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिजीत नशे का आदि था और कार चलाने का काम करता था। बीते कुछ माह से वह कार की किश्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोयोला स्कूल में सोमवार को कक्षा नवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र एशियन फायर सर्विस एसोसिएशन (एएफएसए) द्वारा आयोजित किया गया। जो स्वास्थ्य और आपातकालीन प्रतिक्रिया पर जागरूकता और शिक्षा फैलाने के लिए प्रतिबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व यूनाइटेड किंगडम के सात व्यक्तियों ने किया, जो सभी यूके में प्राथमिक चिकित्सा, एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े पेशेवर हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दैनिक जीवन में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व से परिचय के साथ हुई। पहला सत्र कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बिरसानगर थाना क्षेत्र में कैनरा बैंक के पास स्थित टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह के ऑफिस में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लेबर पेमेंट के लिए ऑफिस में मौजूद दो स्टाफ से करीब 10 लाख रुपये लूट लिए गए। बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीन अपराधी ऑफिस पहुंचे और स्टाफ को बंदूक की नोक पर धमकाया और कैश बैग छीनकर फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। वारदात के बाद इलाके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सोमवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई. इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. कमेटी मीटिंग में महामंत्री आरके सिंह विषय प्रवेश कराते हुए सबों से आगामी ग्रेड रीविजन पर सुझाव मांगे. सभी बारी – बारी से अपने विचार दिये. उन्होंने सबों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना. मीटिंग के दौरान कहा गया कि जो भी साथी सुझाव देना चाहते हैं वो आगामी एक सप्ताह के भीतर लिखकर भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की जानी-मानी चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था ‘अन्विति’ की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी इस कार्यशाला में शरीक हुए और उन्होंने मुक्ता गुप्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने वर्कशाप में आए हुए चित्रकारों को 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान में आयोजित होने वाले बाल मेला के लिए आमंत्रित किया। रविवार की शाम जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने सभी चित्रकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और उनकी पेंटिंग की जम कर तारीफ की। गौरतलब है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर भवय धार्मिक समागम का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से झारखंड सरकार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू उपस्थित हुए. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया गया. उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू ने अपने संबोधन में सीजीपीसी को भविष्य में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया. साथ ही सेंट्रल कमेटी द्वारा जल्द ही शुरू करवाए जा…
