Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह शहर के कोलडीहा में शुक्रवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक नाबालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान पहाड़ीडीह निवासी कुर्बान अंसारी के रूप में की गई है. घटना के बाबत बताया गया कि स्कूटी पर सवार तीन नाबालिक गिरिडीह मॉर्निंग वॉक करने के लिए कोलडीहा के रास्ते से गिरिडीह स्टेडियम जा रहे थे. इसी दरमियान कोलडीहा पेट्रोल पंप के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पर सवार एक नाबालिक युवक…
जेएनएसी के उप नगर आयुक्त के आश्वासन अब तक हुए हैं खोखले साबित फातेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार, 10 अगस्त तक जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो जेएनएसी कार्यालय पर कूड़ा के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। यह अल्टीमेटम यहां बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में आयोजित कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया गया। बैठक में इस बात पर गंभीर नाराजगी जताई गई कि कई बार साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को लेकर जेएनएसी के पदाधिकारियों से मुलाकात की गई, उन्हें ज्ञापन दिया गया लेकिन बदले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर ब्रह्माकुमारी संजू बहनजी द्वारा तूरामडीह माइंस में CISF जवानों के बीच रक्षासूत्र बांधकर प्रेम, सुरक्षा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संजू बहन ने CISF डिप्टी कमांडेंट रॉकी पी.एस., असिस्टेंट कमांडेंट सौरभ, अन्य अधिकारियों एवं समस्त सुरक्षाबलों को स्नेहभरी राखी बांधी, मिठाइयाँ खिलाकर शुभकामनाएं दीं और रक्षाबंधन का दिव्य संदेश साझा किया। इस अवसर पर संजू बहनजी ने बताया राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह ईश्वरीय स्नेह, सुरक्षा और आत्मिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। जब हम यह रक्षा सूत्र बांधते हैं, तो यह हमें याद दिलाता है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने पारंपरिक उल्लास और भक्ति भावना के साथ सावन मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया। इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की प्रेसिडेंट सनोबर हसन ने सावन के सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। सभी महिलाएँ हरे और पीले रंग की साड़ियों में पारंपरिक रूप से सजी-धजी हुई थीं, जिससे वातावरण में उत्सव की रौनक और बढ़ गई। आईएसओ निवेदिता सिन्हा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। निमिशा जैन…
खिलाड़ियों ने क्लस्टर लेवल,क्लस्टर VIII, झारखंड एथेलेटिक्स मीट में किया शानदार प्रदर्शन कुल 52 पदक जीतकर रनर-अप ट्रॉफी पर किया कब्जा फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, मूनिडीह में आयोजित क्लस्टर-VIII एथलेटिक्स मीट में डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 21 स्वर्ण, 25 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार प्रदर्शन के बलबूते विद्यालय को रनर-अप ट्रॉफी प्राप्त हुई। खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजयी छात्रों को ट्रॉफी व पदकों के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद स्थित बी०आई०टी० सिंदरी में विभिन्न विभाग में कार्यरत प्राध्यापकों की पत्नियों ने बुधवार को परिसर स्थित गेस्ट हाउस में सावन महोत्सव का आयोजन किया। महिलाएं हाथों में मेंहदी रचाएं महोत्सव में शामिल हुई। इस दौरान तरह-तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों डांस, रैंप वाक, गेम, गीत संगीत को आयोजित कर खूब मस्ती की। सावन महोत्सव में बी०आई०टी० सिंदरी के निदेशक की पत्नी सुजाता राय मुख्य अतिथि थी। उनके आगमन पर बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। सावन महोत्सव में सावन क्वीन डाक्टर देवीना रत्नम बनी। फैशन क्वीन बनी सुमित्रा हेंब्रम, फर्स्ट रनर अप संजू रोहन और सेकेंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन प्रांगण में वृहस्पतिवार को सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह के हाथों शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस भावुक पल के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कंपनी में बिताए यादगार पलों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद शर्मा ने किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी “ हिन्द की चादर “ के 350वें शहादत दिवस को समर्पित बिहार से पंजाब तक निकलने वाली शहीदी जागृति यात्रा की तैयारी को लेकर तख्त साहिब श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमृतसर में श्री अकाल तख़्त साहिब जी के कार्यवाहक जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज से मिला और उन्हें तैयारी एवं रूट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। 31 अगस्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो के पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार की प्रार्थना-सभा में इस क्षेत्र में शिक्षा एवं चिकित्सा-शिखा को प्रदीप्त करनेवाले स्व रघुनाथ प्रसाद बक्सी की 15 वीं पुण्य-तिथि बहुत भावुकतापूर्वक एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। इस विद्यालय के संस्थापक भी रहे तथा आपकी सुदृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है यह विद्यालय. इस अविस्मरणीय दिवस के अवसर पर शिक्षक सुनील दास गुरू एवं कृष्ण कुमार प्रसाद ने इनके उत्कृष्ट विचारों एवं कृत्यों का उल्लेख भी किया। विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने आर्द्र-नेत्रों से दादाजी को स्मरण करते हुए तस्वीर पर प्रथमतः माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पण करते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर, के सरकारी विद्यालय संकुल जनता मध्य विद्यालय की स्थिति अत्यंत ही दयनीय और जर्जर हो चुकी है। विद्यालय भवन की हालत इतनी खराब हो गई है कि बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। विद्यालय के अगल-बगल न तो समुचित साफ-सफाई है और न ही मच्छरों से बचाव के लिए कोई व्यवस्था। स्थिति यह है कि बच्चे कक्षा में मच्छरों से बचने के लिए अगरबत्ती जलाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ यहाँ पढ़ने…
