Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल मॉनसून के दौरान शहर में डेंगू के साथ साथ अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के प्रसार से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है. सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के साथ टाटा स्टील यूआईएसएल ने डेंगू के संचरण को रोकने और नियंत्रित करने के लिए एक व्यापक रणनीति भी लागू की है. जिसके तहत आवासीय क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वा चरण की पहचान कर उन्हें नष्ट करने के लिए कठोर निगरानी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए प्रशिक्षित टीमें गहन निरीक्षण भी कर रही है. साथ ही संभावित प्रजनन स्थलों को खत्म…
सरायकेला। राजनगर प्रखंड के गामदेसाई क्लब भवन में सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजनगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 45 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान कर सभी रक्तदाता काफी उत्साहित दिखे. राजनगर प्रखंड के मुड़ियापारा निवासी 26 वर्षीय एकमात्र आदिवासी महिला दुली हेम्ब्रम ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर साहसिक परिचय दिया है. रक्तदान के बाद दुली हेम्ब्रम भी बहुत खुश दिखी और उन्होंने कहा कि और भी महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक…
जमशेदपुर। टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नए सेशन शुरू होने पर नवागंतुक छात्राओं के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की मैनेजिंग कमिटी और महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने भाग लिया. इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. सर्वप्रथम दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम को चेयरमैन राकेश्वर पांडे, महाविद्यालय के सचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महाविद्यालय की प्रचार्य रंजना भगत ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन मति कामिनी गुप्ता, संस्कृत कार्यक्रम का संचालन झूमा घोषाल एवं नीलम दुबे व धन्यवाद ज्ञापन मति…
जमशेदपुर। रॉबिन हुड आर्मी ने सोनारी दोमुहानी स्थित बाबा तिलका मांझी बस्ती में पैर की बीमारी से जूझ रहे 30 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया. ट्राई साइकिल पाकर अब वह कुछ रोजगार करके अपना जीवन यापन कर सकता है. संस्था के अंकुश अग्रवाल ने बताया कि रॉबिन हुड आर्मी शहर में 2017 से काम कर रही है. संस्था शहर में पार्टियों से बचे हुए खाना को गरीबों में बांटने के साथ गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा मुहैया भी कराती है. इसके साथ अनेक अन्य तरीकों के सामाजिक कार्य भी करती है. इस मौके पर…
जमशेदपुर। जिला दंडाधिकारी-सह- उपायुक्त विजया जाधव ने डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए जिलेवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की गयी है. डेंगू/चिकनगुनिया संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से होता है. तेज बुखार, जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द को अनदेखा न करें, यह डेंगू/चिकनगुनिया हो सकता है। उक्त लक्षण दिखाई दें तो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें. अपने घर एवं आस पास मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु आवश्यक उपाय करें. क्या करें • डेंगू/चिकनगुनिया फैलाने वाले एडिस मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं, इसलिए पानी के बर्तनों, पानी की टंकी आदि को ढक कर…
जमशेदपुर। बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान में बीवाईडब्ल्यूसी द्वारा आयोजित 15 व 16 जुलाई को खेले गए दो दिवसीय स्वर्गीय समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार की संध्या हुआ. इस टूर्नामेंट में साकची के शांति बॉयज क्लब ने 1-0 से ऑयो घाट क्लब को हराकर चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया, जिसमें गौरव मुखी ने गोल दागकर अपनी टीम शांति बॉयज क्लब को विजेता बनाया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ निर्मला मौके पर मौजूद थीं. उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता शांति बॉयज क्लब को इनाम राशि नगद 1 लाख रुपए के साथ-साथ ट्रॉफी भी प्रदान किया. साथ ही उन्होंने…
जमशेदपुर. जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू है. पंजीकरण नि:शुल्क हो रहा है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 10.08.2023 निर्धारित है. जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन हेतु चयन परीक्षा 04.11.2023 (Winter bound JNV’s) तथा 20.01.2024 (Summer bound JNV’s) को आयोजित की जाएगी. जिले के सभी सुयोग्य बालक-बालिकाओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में www.navodaya.gov.in पर पंजीकरण कराते हुए चयन परीक्षा में जरूर शामिल हों.
जमशेदपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार *”भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ”* कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जुलाई से व्यापक रूप से पूर्वी सिंहभूम में जेम्को, शहीद भगत सिंह चौक से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के द्वारा शहीद ए आजम के मुर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा कार्यक्रम शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का आयोजन टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं जिला कांग्रेस के वरीय नेताओं का…
झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया आयोजन जमशेदपुर। पिछले कुछ दिन पूर्व परसुडीह के मकदुमपुर में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, जिसमें पूरा गांव डूब चुका था। इस भयावह स्थिति एवं बीमारी एवं संक्रमण होने की संभावना को देखते हुए सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, सैल्यूट तिरंगा, रोटारैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड राज्य के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का आयोजन पश्चिमी कालीमाटी…
जमकर हुई आतिशबाजी बोल बम के नारों से गूंजा पूरा मानगो जमशेदपुर। बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा का जत्था 1000 कांवरियों के साथ मानगो के हीरा होटल के समीप दुर्गा पूजा मैदान से सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया. सर्वप्रथम कांवर यात्रा में पहली बार शामिल हो रहे सोनारी और कदमा के कांवरिया प्रातः 11:00 कदमा के तरुण संघ में एकत्रित होकर गाजे-बाजे के साथ कदमा रंकनी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर मानगो के लिए प्रस्थान किए. मानगो के हीरा होटल के समीप दुर्गा पूजा मैदान में पीली टोपी और पीली गंजी में मौजूद…
