Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भावनाओं से सराबोर रहा भव्य विदाई समारोह

SHARE:

“Until We Meet Again” थीम पर सजा यादों, सम्मान और उमंगों का खूबसूरत संगम

डीबीएमएस किंग का खिताब नीतिश घोष और क्वीन बनी नताशा मारिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में डीबीएमएस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के मल्टीपरपज़ हॉल में सोमवार की शाम “Until We Meet Again” थीम पर वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, रंगारंग एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता और भावनाओं का ऐसा समन्वय देखने को मिला जिसने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।

समारोह का शुभारंभ जागृति एवं गुरसिमरन द्वारा स्वागत-तिलक से हुआ। इसके पश्चात बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मंगलमयी गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय शुरुआत दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने, उत्कृष्टता को लक्ष्य बनाने तथा ज्ञान, संस्कार और संवेदनशीलता के साथ समाज की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की आधारशिला है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। आकर्षक रैम्प वॉक, शौमिनी के मनमोहक एकल नृत्य, तनुश्री एवं समूह की संगीतमय मेडले प्रस्तुति, स्पृहा एवं समूह के ऊर्जावान समूह नृत्य तथा रीमा की भावपूर्ण कविता ने खूब तालियाँ बटोरीं। वरिष्ठ विद्यार्थियों की कॉलेज यात्रा पर आधारित विशेष वीडियो तथा शिक्षकों द्वारा तैयार भावनात्मक वीडियो ने गुरु-शिष्य के स्नेहिल संबंधों और साथ बिताए गए अनमोल पलों को जीवंत कर दिया। अनेक विद्यार्थियों और शिक्षकों की आँखें नम हो उठीं।

प्रश्नोत्तर सत्र ने कार्यक्रम में रोचकता और सहभागिता का नया आयाम जोड़ा। समारोह के दौरान विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। रैम्प वॉक एवं अन्य गतिविधियों के आधार पर विद्यार्थियों को विशेष उपाधियों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. किंग का खिताब नीतिश घोष तथा डी.बी.एम.एस. क्वीन का खिताब नताशा मारिया को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ परिधान का पुरस्कार पूजा पॉल तथा सर्वश्रेष्ठ उत्तर का सम्मान राशिका दादियाला को दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में एलिज़ा समद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रैंड फिनाले के साथ समारोह का समापन उल्लास, आत्मीयता और मधुर स्मृतियों के बीच हुआ। यह विदाई समारोह वरिष्ठ विद्यार्थियों के जीवन में सदैव संजोकर रखने वाली अविस्मरणीय स्मृति बन गया।

कार्यक्रम का सुंदर सफल संचालन B.Ed की छात्रा तृषा सरकार और रवि शंकर पांडे ने किया। इस सफल आयोजन में महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, समस्त शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें