Jamshedpur Dd Bar Case : हिमांशु हत्याकांड में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे निलंबित

SHARE:

गोलमुरी यातायात और बर्मामाइंस को मिले नए थाना प्रभारी, निरंजन कुमार को बिष्टुपुर की कमान

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के सामने हुए चर्चित हिमांशु हत्याकांड मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में वर्तमान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना प्रभारी के रूप में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। वहीं, बर्मामाइंस से पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बर्मामाइंस में गोलमुरी यातायात से कुमार सरयू आनंद को और साइबर थाना से इंस्पेक्टर मो. कुदूस को और गोलमुरी यातायात में तबादला किया गया है।

गौरतलब है कि डीडी बार के सामने हुए हमले में घायल हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। इससे पहले इस मामले में घटनास्थल पर पहुंची गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया जा चुका है। अब थाना प्रभारी पर कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि मामले में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें