Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं “दिशोम गुरु” के रूप में प्रसिद्ध श्री शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन जी आदिवासी समाज के महान प्रहरी थे, जिन्होंने जन अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल रहा है। आज झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है, दिनेश कुमार ने शोक संतप्त परिवार, विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं…
वर्षो से युवाओं द्वारा होता आ रहा हैं भव्य आयोजन, 15 फीट मूर्ति और 75 फीट का पंडाल होगा मुख्य आकर्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर. विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा को लेकर जमशेदपुर में तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं. 27 अगस्त को होने वाले गणेश पूजा को लेकर टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में 15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ. मुख्य यजमान के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार उपस्थित हुए. पुरोहित अरुण मिश्रा के द्वारा पूरे विधि विधान से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ. भूमिपूजन करने पहुंचे दिनेश कुमार ने बताया कि टेल्को कोलोनी के युवाओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड समेत पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. जिसकी निकट भविष्य में भरपाई नहीं हो सकती है. उक्त बातें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव सह बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडे ने कही. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन शोषित, वंचित एवं दबे कुचले लोगों की आवाज थे. उन्हीं के आंदोलन की बदौलत आज झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ. वे शोषित वर्ग के लोगों के लिए मसीहा के रूप में स्थापित हुए थे. उनके निधन से झारखंड में एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने आज बारीडीह स्थित कार्यालय में झारखंड राज्य के सबसे बड़े आंदोलनकारी, राज्य के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. जद(यू) नेताओं ने गुरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन प्रकट किया. इस अवसर पर जिला, महानगर, मोर्चा एवं थाना क्षेत्र के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए. जद(यू) नेताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से शिबू सोरेन के संघर्षशील जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की जननेता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एलआईसी एजेंट की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी अनुसर मृतक का नाम राम किशोर गुप्ता (55) है, जो चांडिल का रहने वाला था. उसके दो बच्चे है. सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि राम किशोर गुप्ता एलआईसी एजेंट है. वह काम से रघुनाथपुर गया था. रघुनाथपुर में उसके बड़े भाई का कपड़ा का दुकान है. वह काम खत्म कर करीब 5.45 बजे से आसपास चांडिल लौट रहा था. तभी रघुनाथपुर बाजार के ही समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत वृन्दावान अपार्टमेंट के गेट के समीप एक महिला से चेन छिनताई का मामला प्रकाश में आया है. महिला इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. महिला मीरा नारायण ने बताया कि वह वृंदावन अपार्टमेंट में रहती है. सब्जी लेकर बाजार से लौट रही थी. इसी दौरान गेट के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से 14 ग्राम का सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गए. महिला ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे. जब तक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मेरे राजनीतिक जीवन के आप सिर्फ अभिभावक न थे, बल्कि संघर्ष के जीवन से लेकर विपरीत परिस्थितियों तक मेरे मार्गदर्शक रहे. जब भी चाहा आपका स्नेह आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ. बाबूजी के जाने के बाद आपको अपना अभिभावक माना और एक अभिभावक रूपी पिता के रूप में आपने हमेशा स्नेह दिया. आज मन द्रवित हैं, मायूस है, दुःखी है. एक राजनीतिक शून्यता और नेपध्य के वातावरण के साथ झारखंड के हर कोने कोने से सुनाई दे रही है सिर्फ एक आवाज…. गुरूजी अमर रहे, शिबू सोरेन अमर रहे.
रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर व्याहुत कलवार समाज की एक बैठक अपने आराध्य देवता भगवान बलभद्र की पूजा को लेकर समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सहमति बनी कि आगामी 24 अगस्त को साकची के बारी क्लब हाउस में बलभद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान पारिवारिक मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन समाज की ओर से 24 अगस्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. पूजा और प्रसाद वितरण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे घाटशिला उपकारा में बंद विचाराधीन कैदी विक्की सिंह ने सोमवार को उपकारा के बाथरूम में जाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. विक्की अपनी पत्नी के साथ उपकारा में बंद था. मृतक घाटशिला के कशीदा का निवासी है. घाटशिला थाना में एक मामले में थाना कांड संख्या 43/2025 के तहत प्राथमिक की दर्ज उपकार में बंद कैदी जब 10:00 बजे शौचालय गए, तो विक्की को फंदे से लटका देखा. जेल प्रशासन को इसकी सूचना दीऔर प्रशासन को इसकी सूचना दी. इस आत्महत्या के बाद जेल प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा संसद शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. फेडरेशन अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि आदिवासियों और झारखंड के लोगों के अधिकारों और कल्याण के लिए शिबू सोरेन के आजीवन प्रयासों को याद किया जाएगा. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा शिबू सोरेन को हम श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.
