Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फैलते गंभीर जल संकट को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है और इसे शीघ्र पूरा कर संचालित किया जाना जरूरी है। अस्थायी राहत के लिए खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आस्था का महापर्व छठ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा की तैयारी शुरु हो गयी है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके उलीडीह मंडल के प्रतिनिधि संतोष भगत ने उलीडीह के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया और छठ घाटों की स्थिति को देखा। संतोष भगत ने अपने मंडल क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई के लिए मानगो नगर निगम के संबंधित अधिकारी से शीघ्र सफाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने वर्कर्स काॅलेज छठ घाट, कुँवर बस्ती, बैंकुंठ नगर, शांतिनगर, लक्ष्मणनगर, संजीवनी पथ, रामनगर आदि छठ घाटों की सफाई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास का यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम में संपन्न हुआ। विधायक राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के मद से 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपए की राशि से क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिन योजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया, उनमें कदमा के शास्त्रीनगर के ब्लॉक नं. 2, जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचेन शेड का निर्माण, कदमा के ही शास्त्रीनगर के…
गुरु रामदास सेवक जत्था तैयारियों में जुटा, डोबो ब्रिज से साकची तक बाइक रैली निकाल पंथ प्रसिद्ध विद्वान भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले की होगी अगुवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को दिवसीय धार्मिक समागम सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास साहेब के प्रकाश पर्व को लेकर सजाये जाएंगे. गुरु रामदास सेवक जत्था साकची के बैनर तले यह दूसरा समागम होगा, जिसे सफल बनाने के लिए पूरी टीम सेवा में जुटी हुई है. इस दो दिवसीय समागम में पंथ प्रसिद्ध विद्वान ज्ञानी गुरशरण सिंह लुधियाना वाले जमशेदपुर की संगत के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा यूनियन कार्यालय में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी अपने कृत के बदौलत असाधारण हो गये। इन महान विभूतियों का देश प्रेम , दृढ़ता और जुनून ने इन्हें वो पहचान दिलाई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन में शुक्रवार को स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान हनुमान की विधी विधान के साथ पूजा अर्चना की गई. इसमें ब्राह्मण समाज के डेढ़ सौ से अधिक लोग शामिल हुए. अध्यक्ष डीके मिश्रा ने इस मौक़े पर समाज के लोगों को सम्बोधित किया. उन्हें परशुराम भवन से समाज के उत्थान के लिए आगामी होने वाली योजनाओं को विस्तार से बताया. साथ ही यह घोषणा की गई कि आगामी 5 अक्टूबर को परशुराम भवन में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें सभी को शामिल होने की अपील की गई. वहीं…
जय जवान – जय किसान के नारा ने हमें मजबूत किया – आनन्द बिहारी दुबे फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता के द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महान नेता महात्मा गांधी जी के कार्य एवं जीवनी हमारे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक फुटबॉल खिलाड़ी से चेन लूट की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रामदेव सिंह से दो नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। मॉर्निंग वॉकर एसएल दास के अनुसार, रामदेव सिंह प्रतिदिन की तरह सुबह टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक तेज रफ्तार से उनके पास आए। उन्होंने रामदेव सिंह को रोका, पिस्टल दिखाई और उनके गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और…
कहा – पूजा पंडाल को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक सामाजिक संस्था श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, देवनगर बाराद्वारी में बड़ा बदलाव किया गया है। संगठन की पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में तमाम सदस्यों ने एकजुट होकर रवि जयसवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान नए अध्यक्ष के चयन को लेकर माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण रहा। सभी सदस्यों ने एकमत से रवि जयसवाल के नेतृत्व पर भरोसा जताया। अध्यक्ष बनने के बाद रवि जयसवाल ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोनारी थाना क्षेत्र बुधवार नवमी की देर रात खूंटाडीह स्थित कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल में उपद्रवियों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने पत्थरबाजी भी की जिससे कई कारों के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे खूंटाडीह के रहने वाले सूरज गोराई और सुमित उर्फ कल्लू समेत उनके कई साथी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी…
