Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सार्वजनीन दुर्गापूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल की तैयारी अंतिम चरण पर है. पूजा कमिटी के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की इस वर्ष झारखंड राज्य के अनुरूप जंगल में पाए जाने वाले चीजों का उपयोग कर पंडाल का निर्माण किया गया है. पेड़ की छाल, रस्सी, टोकरी, नारियल का छिलका, धान जैसे छोटे छोटे चीजों का बारीकी काम बंगाल से आए कारीगरों ने दिखाने का कार्य किया है. पंडाल के प्रवेश द्वारा पर दो बड़े बड़े हाथ का निर्माण किया गया है जो पंडाल की शोभा बढ़ा रहे है. दिनेश ने बताया की पूजा पंडाल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी छूट पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जीएसटी में दी गई छूट का हवाला देकर मोदी सरकार उत्सव मनाने की बात कह रही है. जबकि इस छूट से मध्यम एवं गरीब वर्ग को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. ऐसे में जनता को मुर्ख बनाने के लिए यह दिखावा किया गया है. उन्होंने कहा कि अपनी ही सरकार द्वारा 8 वर्ष पूर्व थोपी गई जीएसटी में छूट देना एनडीए सरकार की सबका…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में एक भव्य शहीदी यात्रा का स्वागत घाटशिला गुरद्वारा साहिब में किया गया। बुधवार को दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ घाटशिला पहुंचे सरदार निशान सिंह और उनकी कमेटी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाया। सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीदी प्राप्त करने वाले भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) तख्त श्री हरमिंदर साहिब, पटना से शुरू होकर आज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें साला शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा का स्वागत रामदासभट्ठा गुरुद्वारे के पास किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से श्री राय का अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि सिख धर्म के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा इसी 17 सितंबर…

Read More

सरयू राय ने 29 अगस्त को रेलवे को लिखा था पत्र, रेलवे के जवाब से असंतुष्ट हुए विधायक कहा – पैसेंजर होने चाहिए रेलवे की शीर्ष प्राथमिकता में, मार-पीट की घटनाएं जमशेदपुर में ही क्यों होती हैं फतेह लाइव, रिपोर्टर.  टाटानगर स्टेशन मेन पार्किंग में महीनों बाद भी कुछ व्यवस्था बहाल करने में रेल और जिला प्रशासन नाकाम हो रही है. अभी भी यहां रेल पार्किंग क्षेत्र के बाहर गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है. दुकानों को बंद करवा दिया जा रहा है. इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल हो रहे हैं. पार्किंग क्षेत्र के बाहर जिला पुलिस का क्षेत्र…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र “सेवा ही लक्ष्य” संस्था के प्रमुख मानिक मल्लिक के नेतत्व में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को दिया गया. उन्होंने दुर्गापूजा के पूर्व इन जन समस्याओं का हल करने की मांग की है. ये है संस्था की मांग पूजा के पूर्व सभी 14 वार्डो में साफ सफाई एवं ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाए. पूजा के पूर्व सभी खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जाए. पूजा से पूर्व स्टेशन संकट पेट्रोल पंप के समीप वीर शहीद सुनील महतो की प्रतिमा के समीप…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जमशेदपुर के उपायुक्त को मंगलवार को ज्ञापन दिया गया है. मोर्चा के ज्ञापन में मुख्य मुद्दा था कि पिछले 8 माह से आंदोलनकारी को पेंशन नहीं मिली है. आंदोलनकारियों को अविलंब पेंशन दी जाये. साथ ही मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने और ताम्रपत्र देने के भी मांग की गई है. ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार तांती, डेमका सोय, लालू सरदार, शंकर मुंडा, संतोष सोरेन, झुलू तांती और आलोक वाजपेई, नंदा आदि उपस्थित थे.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने रविवार को हुए भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में पाकिस्तान का एक खिलाड़ी बन्दूक चलाने के अंदाज़ में बैट दिखा रहा था और दूसरा खिलाड़ी हाथ के इशारे से जेट गिराने की बात कह रहा था. पूरी दुनिया ने ये हरकतें देखी पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने भी देखा होगा…क्या बीती होगी उन पर कभी सोचा उनकी तकलीफ़ों के लिए कौन जिम्मेदार है कभी सोचा. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के ख़िलाफ़ पूरे भारत में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास रंग लाया। नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया। 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था। दूसरा पंप आज से चालू हो गया। अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं। इन दोनों मोटर पंपों के चालू हो जाने से मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति हो सकेगी। सोमवार को उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़ा। इसके ठीक बाद मोटर पंप…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के अग्रणी बिजनेस स्कूलों में से एक एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने इनोवेशन और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. संस्थान ने नवोन्मेषी ऊर्जा समाधानों में अग्रणी कंपनी इकोरन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया. यह साझेदारी ऊर्जा क्षेत्र में अत्याधुनिक शोध, भविष्य के लिए तैयार प्रतिभा का निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह में एक्सएलआरआई के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज एस.जे. और इकोरन एनर्जी के एचआर व टेक्नोलॉजी प्रमुख डॉ. स्वामी रेड्डी उराडी…

Read More