Author: फतेह लाइव • एडिटर

चोरी, छिनतई की घटनाओं में आये दिन हो रही बेतहाशा वृद्धि फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चिकन पॉइंट नामक दुकान और बगल की सैलून का ताला तोड़कर चोर करीब 18 हजार रुपये की चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि चोर इलाके का पहले से रेकी कर चुके थे। चिकन पॉइंट संचालक के अनुसार गल्ले में रखे 8 से 10 हजार रुपये नकद और कुछ सामान गायब है। उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनकी दुकान में चोरी हुई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नीलडीह गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बागबेड़ा निवासी मनोज उर्फ टिंकू तियू और धोनू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं एक किशोर को लिखापढ़ी के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है मामला नीलडीह के लगुन नामक व्यक्ति के घर में हुई चोरी का है। बीते दिनों उनके घर से दो मोबाइल फोन और एक बाइक चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में बैंक खाते का केवाईसी कराने के नाम पर साइबर बदमाशों ने एक खाता धारक से 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना के शिकार परमानंद नगर निवासी तरूण कुमार हुए हैं, जिनका खाता एसबीआई बैंक में है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की शाम तरूण कुमार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाते का केवाईसी करवाना जरूरी है, अन्यथा खाता बंद कर दिया जाएगा। साइबर बदमाश ने बड़ी चालाकी से बातचीत की, जिससे पीड़ित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गणेश चतुर्थी 2022 को पेशे से पत्रकार प्रवीण सेठी ने एक अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत लावारिस शवों के साथ-साथ वैसे लोगों का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ संपन्न कराया जाता है, जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं. इस अभियान के तहत अब तक 470 शवों का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया है. इस अभियान में पार्वती शमशान घाट प्रबंधक कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जहां उनके द्वारा यथासंभव मदद पहुंचाने का प्रयास अभियान के सदस्यों को किया जाता है. गणेश चतुर्थी 2022 से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  शारदीय नवरात्र के पूर्व पूरे देश समेत जमशेदपुर में भी धूमधाम के साथ महाल्या आयोजित की जा रही है. रविवार को महालया के अवसर पर विशेष तौर पर देवी की आराधना की जा रही है. इसी दौरान जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई. जहां महालया गीत से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. सोमवार से जहां शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है. वहीं एक दिन पूर्व पूरे देश में महालया के अवसर पर देवी की आराधना की जा रही है. जहां लोग मां दुर्गा की आराधना कर उनके आगमन पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कॉन्वेंट स्कूल के पास शनिवार कि रात उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब युवक अर्श कुमार तिवारी पर बाइक सवार बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया। कदमा शास्त्री नगर निवासी अर्श जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आर्चरी अभ्यास कर लौट रहा था. तभी काशीडीह निवासी अनिकेत प्रसाद और निहाल खत्री ने उसे रोका और हाथापाई करने लगे. विवाद के दौरान अनिकेत ने चापड़ से वार कर अर्श को घायल कर दिया और दोनों आरोपी फरार हो गए. घायल किशोर को उसके दोस्तों और एक ऑटो चालक की मदद से तत्काल (टीएमएच)…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन के द्वारा विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य रूप से भोजपुरी की प्रसिद्ध कलाकार अक्षरा सिंह ने अपने पूरे ग्रुप के साथ अपनी गीतों की प्रस्तुति दी और दर्शकों को झुमाया. अध्यक्ष जसबीर सिंह शिरे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का हर वर्ष ऐसा उद्देश्य रहता है की शहर वासियों के लिए देश दुनिया के एक से बढ़कर एक कलाकार की प्रस्तुति जमशेदपुर में कराई जा सके, क्योंकि विश्वकर्मा…

Read More

निशिकांत ठाकुर. लगभग एक सप्ताह से चल रहे नेपाल के संवैधानिक संकट पर फिलहाल विराम लग गया और पहली कार्यकारी महिला प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की का शपथग्रहण हो गया। नेपाली संसद को भंग कर दिया गया।  जेन–जी (सुदन गुरुंग) नामक इस आंदोलन ने विश्व को एक ऐसा संदेश दिया कि यदि भ्रष्टाचारी सत्तारूढ़ हो जाए तो आखिरकार उसका हश्र ऐसा ही होता है। अब हर उस युवा आंदोलनकारियों को इतिहास के रूप में जाना जाएगा, जिनके आंदोलन ने सत्ता की चूलें हिला दीं और कई देश के भ्रष्टाचारी नेता अपने को सदाचारी होने की दुहाई देने लगे। सच तो यह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में इन दिनों अपराध बढ़ा हुआ है. दुर्गापूजा में ऐसी अपराधिक घटनायें होना यह सीधा संकेत है कि अपराधी पुलिस पर हावी है. यह कहना भी गलत नहीं होगा कि भले ही पुलिस रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेस कर सोशल मीडिया में वाहवाही लूट रही है. पिछले बुधवार को बगबेड़ा थाना क्षेत्र में गांधी नगर के निवासी पोपो मुंडा पर फायरिंग होने का मामला सामने आया था. सूत्र बताते हैं कि पोपो को शुक्रवार रात टाटा मुख्य अस्पताल से छुट्टी दिलाकर सीधा थाना लाया गया था. शनिवार की देर शाम तक वह थाना में ही था. पुलिस गोलीकांड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  चतरा और हजारीबाग पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी उत्तम यादव शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा-जबड़ा रोड पर हुई, जहां पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई थी। हजारीबाग एसटीएफ को मिली थी गुप्त सूचना हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम यादव इस इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब बगरा-जबड़ा रोड के पास पहुंची तो उत्तम यादव ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। कई जिलों में आतंक का पर्याय बना…

Read More