WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास चोरों ने दो दुकानों के तोड़े ताले, लोगों में आक्रोश

SHARE:

चोरी, छिनतई की घटनाओं में आये दिन हो रही बेतहाशा वृद्धि

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चिकन पॉइंट नामक दुकान और बगल की सैलून का ताला तोड़कर चोर करीब 18 हजार रुपये की चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि चोर इलाके का पहले से रेकी कर चुके थे। चिकन पॉइंट संचालक के अनुसार गल्ले में रखे 8 से 10 हजार रुपये नकद और कुछ सामान गायब है।

उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनकी दुकान में चोरी हुई है। वहीं सैलून मालिक ने कहा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कैश ले जाया गया है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। दुकानदारों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। एक दुकानदार ने कहा कि “गश्ती सिर्फ कागजों पर दिखती है, हकीकत में चोर बेखौफ घूम रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर पुलिस सख्ती नहीं बरतेगी तो क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर