Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारियों ने भाग लिया. बैठक में नगर के समस्त पुलिस अधिकारीगण की उपस्थिति में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुधार, तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने भी क्राइम कंट्रोल को लेकर विचार रखे. विगत लंबित अपराध, वारंट निष्पादन एवं कुर्की मामलों को शीघ्र निष्पादित करने पर विशेष जोर दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत खड़ियाकोचा में सोमवार देर रात एक भयावह घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. बताया गया कि मुजाहिद हुसैन अंसारी (30 वर्ष), जो मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर रोड नंबर 1 का निवासी है, खून से लथपथ अवस्था में मिला. घायल अवस्था में पाए जाने पर तुरंत एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुजाहिद पर छिनतई का विरोध करने पर तेजधार चाइना चापड़ से हमला किया गया. इस हमले में मुजाहिद के कानपट्टी के नीचे गंभीर चोटें आई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार स्थित छगनलाल दयाल जी ज्वेलर्स के पास सोमवार रात एक महिला से सोने के कंगन, चैन, अंगूठी और 5 हजार रुपए नकद की लूट की घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दी है. घटना की जानकारी मिली है कि पीड़िता महिला अल्ट्रासाउंड कराने अपने नजदीकी अल्ट्रासाउंड सेंटर गई थी. वहीं अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर तीन युवकों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने महिला से कहा कि वे उसे जादू दिखाएंगे. इसके बाद क्रमशः उसकी कंगन, अंगूठी, चेन और साथ ही उसके बैग को जबरन छीन लिया. पीड़िता…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  दुर्गापूजा के पहले सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गदड़ा गांव में एक पक्के भवन में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ विभाग ने किया है. इस कार्रवाई में टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब, ब्रांड के ढक्कन, रैपर, खाली बोतलें तथा अन्य सामग्री जब्त की. पूजा से पूर्व अवैध शराब को शहर में खपाने की योजना थी, जिसे विफल कर दिया गया है. बरामद शराब में लगभग 400 लीटर रंगीन शराब और करीब 2685 लीटर विदेशी शराब शामिल है. साथ ही 1000 पीस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर शहर में विश्वकर्मा पूजा की धूम देखते ही बन रही है. शहर पूजा के रंग में सज धज कर तैयार हो रहा है. इसी क्रम जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन ने कार्यालय प्रांगण में विश्वकर्मा पूजा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रुपरेखा सार्वजनिक की. इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन कार्यालय के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से होगा. अध्यक्ष जसवीर सिंह शिरे ने बताया कि बुधवार 09:30 बजे सुबह विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त है एवं 1:00 बजे दोपहर के बाद भोग वितरण किया जाएग. इसके…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन के चुनाव के पश्चात आज प्रथम बैठक यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने की. बैठक शुरुआत होने से पहले यूनियन के सभी सदस्यों ने राकेश्वर पाण्डेय को यूनियन का नौवीं बार अध्यक्ष बनने पर शॉल ओढ़ा, बुके देकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया. राकेश्वर पाण्डेय ने भी सभी नव निर्वाचित सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी और मजदूर हित में कार्य करने की सलाह. बैठक के प्रारंभ में ही अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने सबसे ज्वलंत मुद्दा बोनस पर अब तक हुए प्रबन्धन से वार्ता…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची स्थित सागर होटल के पास के टर्निंग पर स्कूटी सवार एक युवती को टैंकर ने रौंद किया. घटना के बाद युवती को ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर ईलाज के दौरान ही देर रात उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रात के 8 बजे की है. उस समय युवती ने सड़क को टर्न लिया था. इस बीच ही अचानक से एक टैंकर आ गया और उसे कुचल दिया. घटना के बाद टैंकर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज बागबेड़ा रोड नंबर एक परशुराम भवन में अध्यक्ष की मनमानी और चुनाव कराने का मामला गरमाया हुआ है. सोमवार को भवन के हृदानंद तिवारी के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी जमशेदपुर से मिले. प्रतिनिधिमंडल को अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के कमेटी के सभी लोगों को बुलाकर उनसे विचार विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  समिति ने अपनी पुरानी मांगों को रखा और अविलंब परशुराम भवन चुनाव कराने, विगत 6 वर्ष से हिसाब किताब का लेखा-जोखा देने आदि मांगों को रखा. समिति ने निर्णय लिया कि 21…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जनहित से जुडी समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद से मिला. उन्हें सात सूत्रीय समस्याओं के निदान करने के लिए वार्ता किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपर उपायुक्त को वस्तू स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा (नीचे पढ़ें) इन मांगों को लेकर हुई वार्ता 1) दक्षिण छोटागोविन्दपुर पंचायत के अन्तर्गत सुभाष नगर, खाखडीपाडा, पहाडी नाला का निर्माण का कार्य एवं पेवर ब्लाॅक द्वारा 50 मीटर सड़क का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.   को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी अर्बन बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए वर्तमान प्रबंधन कमेटी ने अब तक कोई भी पहल नहीं की है. उक्त आरोप अर्बन बैंक के शेयर होल्डर एवं ओ.बी. सी. रेलवे कर्मचारी संघ , दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने वर्तमान प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों पर लगाया हैं. प्रसाद ने कहा कि अर्बन बैंक के चुनाव के पहले जिन्होंने पूर्व के प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों पर बढ़ चढ़ कर आरोप लगाया था, परिवर्तन पैनल बनाकर भ्रष्टाचार की गंगोत्री को साफ करने का दावा किया था. चुनाव के पश्चात नये…

Read More