Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने इस बार के दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मद्देनजर जिला भर के सभी थानेदारों एवं ओपी प्रभारी को यह निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में फरार चल रहे सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाए। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इन निर्देशों के तहत कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह से उनके कार्यालय में मिला. इसमें शामिल सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के महासचिव ललन सिंह यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से समिति द्वारा विगत दिनों उपायुक को सौंपे गए 31 सूत्री मांग पत्र पर कार्य हो रहा है. वर्तमान में कुछ बिंदुओं पर काम होना है, जिसके लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की आवश्यकता है. वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी काम शुरू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोनारी गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई। सोमवार को आयोजित बैठक में सोनारी क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति को और सशक्त बनाने के लिए समाजसेवी एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व वाले लोगों को जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह की पहल और महासचिव आशुतोष सिंह की घोषणा के बाद समाजसेवी पवन सिंह को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पवन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में तैनात टाइगर जवान मोहम्मद तबरेज की सतर्कता और बहादुरी ने एक बड़े अपराध योजना को विफल कर दिया. जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल, बर्मामाइंस के ईस्टप्लान बस्ती का निवासी, उड़ीसा से बस के माध्यम से जमशेदपुर आया था. वह मानगो बस स्टैंड पर उतरा और टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट टीओपी के पास पहुंचा. इस दौरान जवान तबरेज ने उसकी संदिग्ध हरकतों पर ध्यान दिया. युवक की घबराई हुई गतिविधियों ने जवान को शक में डाल दिया. तुरंत उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीम सामर्थ्य ने अपनी प्रमुख सामाजिक पहल ‘पाखी’ का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में किया. माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने और किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना और किशोरियों को सही जानकारी एवं आत्मविश्वास प्रदान करना था, ताकि वे अपने जीवन में स्वस्थ आदतें अपना सकें. इस बार का आयोजन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें 11 वर्ष और उससे अधिक आयु की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इंटरैक्टिव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने 24 सितंबर को नगर में आने वाली श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी जागृति यात्रा का शानदार स्वागत स्टेशन चौक में दोपहर दो बजे करने की अपील सिख संगत से की है। कुलबिंदर सिंह के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की राजनीति से परे होकर संगत को सच्चे सिख के रूप में साबित करने का मौका वाहेगुरु जी ने दिया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज संगत को दर्शन दीदार आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा की राजनीति में फिलहाल जो मसंद के तौर पर काम कर रहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 मानगो बड़ा पुल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में आग लग गई। बाइक चालक विवेक, जो मानगो स्थित मून सिटी का निवासी है, साकची किसी निजी कार्य से जा रहा था। जैसे ही वह मानगो पुल पर पहुंचा, उसकी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। विवेक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और पास से पानी लाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही बाइक में अचानक आग फैल गई। देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। घटना के समय पुल पर काफी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से धालभूम अनुमंडल के एसडीएम की नियुक्ति करने का आग्रह किया है। इस अधिवक्ता के अनुसार एसडीम के पास बड़ी जवाबदेही और जिम्मेदारी होती है। प्रशासकीय व्यवस्था के साथ ही उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी के तौर पर कई कार्य संपादित करने होते हैं। प्रभारी एसडीएम से हम यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह उस तरह से त्वरित फैसला ले, जिस तरह से पदेन एसडीएम ले सकते हैं। किराया, अतिक्रमण, विवाद आदि वादों में एसडीएम की बड़ी न्यायिक भूमिका होती है। वैसे भी जमशेदपुर एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बंगीय उत्सव समिति की वार्षिक सामान्य सभा एवं ‘बंग बंधु’ चर्चा सभा का आयोजन मिलनी हॉल, बिष्टुपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. सभा के पहले चरण की अध्यक्षता समिति की कार्यकारी अध्यक्षा अपर्णा गुहा ने की. संचालन एवं व्यवस्था का दायित्व निभाया समिति के महासचिव उत्तम गुहा ने. मंच पर उपस्थित कार्यकारी अध्यक्षा पूरबी घोष, राजु दत्ता, प्रकाश मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती, लेखा परीक्षक अमित बोस, और उपाध्यक्ष सुभाष सिंह राय शामिल हुए. कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती ने वर्ष 2025 के बंगीय उत्सव के आय-व्यय का स्पष्ट विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे लेखा परीक्षक…
हिल व्यू कालोनी और रिपीट कालोनी की सीमा पर मेडिकल वेस्ट न फेंका जाए, दुर्गंध दूर करने की व्यवस्था की जाए रिहायशी इलाकों और एमजीएम के बीच की बाउंड्री को बिल्कुल फ्री छोड़ा जाए फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल की चारदीवारी के साथ-साथ हिल व्यू कालोनी और रिपीट कालोनी की लंबी सीमा है। एमजीएम से निकलने वाला कूड़ा-कचरा वहां फेंका जाता है। उसे रोका जाए। इलाके के लोग दुर्गंध से परेशान हैं। दुर्गंध दूर करने की व्यवस्था की जाए।…
