Jamshedpur : पवन सिंह बने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के संरक्षक, सोनारी गुरुद्वारा में हुई बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोनारी गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई। सोमवार को आयोजित बैठक में सोनारी क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति को और सशक्त बनाने के लिए समाजसेवी एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व वाले लोगों को जोड़ा जाएगा।

इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह की पहल और महासचिव आशुतोष सिंह की घोषणा के बाद समाजसेवी पवन सिंह को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पवन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें संरक्षक का पद स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

केंद्रीय समिति ने विश्वास जताया कि पवन सिंह के संरक्षण में केंद्रीय समिति नई ऊंचाइयों को छुएगी और दुर्गा पूजा के आयोजन को और भव्य रूप में सफलतापूर्वक संपन्न करेगी। पवन सिंह ने भी अपने वक्तव्य में समिति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ हर पूजा समिति की मदद करेंगे और आने वाले वर्षों में शहरवासियों को और भव्य दुर्गा पूजा का अनुभव होगा।

बैठक में सोनारी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया गया, जिनमें कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत तथा क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रही। इस क्रम में उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी समितियों से अपील की कि इस वर्ष शोभायात्रा में ‘नशामुक्ति’ अभियान के संकल्प को मजबूती प्रदान करें। बैठक की अध्यक्षता चमनदीप गिल ने की, संचालन बवन शुक्ला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनदीप सिंह ने किया।

इस अवसर पर महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, सचिव अभिषेक कुमार, गोपाल महतो, दीपक यादव, किशोर साहू, हर्ष नायडू, विजयवर्धन पी.के. दास, राघवेंद्र मिश्रा, ओम्यो ओझा समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें