Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत राम टेकरी रोड के निकट स्कूटी सवार दो लोगो को 15 से 20 युवकों ने मारकर घायल कर दिया. जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और जांच पड़ताल में जुट गई. जुगसलाई निवासी तापस कुमार अपने कर्मचारी मनीष यादव के साथ जुगसलाई रामटेकरी रोड होते हुए नया बाजार की ओर जा रहे थे. जहां दो-तीन बाइक सवारों ने पहले तापस कुमार से बहस की और उसके बाद लगभग 15 से 20 की संख्या में युवकों ने तापस कुमार और उनके कर्मचारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील लिमिटेड टिनप्लेट डिवीजन के CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस में विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग के डिपार्टमेंट हेड धर्मेंद्र कुमार, यूनियन कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल एवं पी. रवि शंकर की गरिमामयी उपस्थिति रही. पूजन विधि पंडित सूत्रीधर मिश्रा द्वारा संपन्न कराई गई तथा जयप्रकाश कुमार ने जजमान के रूप में पूजा-अर्चना का निर्वहन किया. कार्यस्थल के रक्षक भगवान विश्वकर्मा से विभाग की प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि की मंगल कामनाएँ की गईं. अधिकारी एवं कर्मचारी साथी एकजुट होकर श्रद्धा और उत्साह के साथ इस शुभ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत महेंद्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 निवासी कारोबारी ऋषभ सिंह के फ्लैट में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने नगदी और जेवरात सहित 10 लख रुपए की चपत लगाई है. घटना की जानकारी देते हुए कारोबारी ऋषभ सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने वर्कशॉप में परिवार सहित पूजा अर्चना करने गया था. लौटने पर पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर की चार अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े हैं. जांच…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आये दिन बढ़ रही अपराधिक घटनायें पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही है. पुलिस एक घटना का खुलासा कर रही है दूसरी ओर अपराधी पुलिस के लिए परेशानी बना दे रहे हैं. ताज़ा घटना में बुधवार शाम विश्कर्मा पूजा के दिन बगबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर में अपराधी पोपो मुंडा पर गोली चालन की घटना हुई. पोपो को दो गोलियां मारी गई. पहली गोली कमर को छू कर निकल गई. एक गोली पोपो के प्राइवेट पार्ट में गोली लगी. उसे टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी पाकर बगबेड़ा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 3 बजे एक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी. कांदरबेरा चौक के पास अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी गई. घटना में विशाल सिंह (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी पवन और सुमन घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, विशाल सिंह आदित्यपुर 2 रोड नंबर 12 का निवासी था और पेशे से स्कूल वैन चालक था. वह अपने साथी पवन व सुमन के साथ स्कूटी पर मंजीत होटल जा रहा था, ताकि वहां भोजन कर सके.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में महिलाओं से पर्स को छिनतई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार सिदगोड़ा विद्यापतिनगर का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, महिलाओं से छीना गया पर्स, मोबाइल और नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है। बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि मंगलवार रात गोलमुरी एनएमएल फ्लैट के पास पीपल निवासी रूपाली महतो से पर्स की छिनतई कर ली गई। इसके आधे घंटे बाद ही गोलमुरी चर्च के पास कोमल कुमारी से भी पर्स…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में 90 के दशक में आर्म्स की तस्करी करने वाला कन्हैया लाल एक बार फिर एक्टिव हो गया है। टेल्को डीवीसी मंडल बस्ती के पास टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज खुर्शीद ने कन्हैया को पिस्तौल के साथ उस वक्त धर दबोचा, जब वह हथियार की तस्करी करने के लिए जा रहा था। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कन्हैया 90 के दशक में हथियारों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह फिर से इस धंधे में एक्टिव हुआ था। पुलिस को सूचना मिले थी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के दौरान जलाये गए दीपक से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की चपेट में आकर गैरेज संचालक संतोष कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को संतोष कुमार विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने गैराज में पूजा कर रहा थे. इसी दौरान दिए की लौ से गैराज में अचानक आग लग गई और आग ने भयावह रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में तीन सितंबर को हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। इस मामले में अब तक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान पलामू से घटना में उपयोग की गई कार बरामद की है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता हरिहरगंज का निवासी है, जो पेशे से वाहन चालक है। पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि घटना के दिन वह इनोवा कार में बैठकर सभा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अनुसूचित जाति समन्वय समिति जमशेदपुर महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के अनुसूचित एवं जनजातीय मंत्री चमरा लिंडा और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में आ रही बाधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. घाटशिला के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया लंबे समय से बाधित है, जिससे समाज के लोगों को कई योजनाओं और शैक्षणिक लाभों से वंचित होना पढ़ रहा है. दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते…
