Jamshedpur : अब गोलमुरी में चोरी की वारदात, कारोबारी ऋषभ के अपार्टमेंट को बनाया गया निशाना, 10 लाख टपाये

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत महेंद्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 निवासी कारोबारी ऋषभ सिंह के फ्लैट में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने नगदी और जेवरात सहित 10 लख रुपए की चपत लगाई है.

घटना की जानकारी देते हुए कारोबारी ऋषभ सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने वर्कशॉप में परिवार सहित पूजा अर्चना करने गया था. लौटने पर पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर की चार अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांच करने पर पता चला कि करीब 8 लाख के जेवरात और 2 लाख नगदी गायब हैं. उधर घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें