Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बेटे मयंक गुप्ता के द्वारा सरकारी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने के मामले में तंज करते हुए कहा कि सत्ता और पैसे की हवस स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कितनी अधिक है। इस फोटो से अंदाजा लगा सकते हैं। भतीजा स्वरूप पढ़ने वाला सुशील व्यवहार का बालक मयंक गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बेटा है। पहले बड़े भाई गुड्डू गुप्ता से शिलान्यास और उद्घाटन करवाते थे, तो लगता था चलो भाई के बदले भाई रोटी सेक रहा है, लेकिन अब तो हद हो गई। जब…
जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने के साकार करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और भारत माता की…
जुगसलाई विधानसभा के परिवर्तन सभा में गूंजा हेमंत सरकार जवाब दो- पांच साल का हिसाब दो का नारा, आसनसोल की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने हेमंत सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- हेमंत सरकार बन गयी है भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और कुव्यवस्था की जीती-जागती मिसाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा के परिवर्तन यात्रा में उठी बदलाव की गूंज अब जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सुनाई दे रही है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की कोल्हान प्रमंडल में चल रही परिवर्तन यात्रा जुगसलाई विधानसभा पहुंची। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा ब्लॉक मैदान में आयोजित विशाल…
Jamshedpur : व्यापारियों के साथ हूं, मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि कुछ नहीं होगा : डा. अजय कुमार
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि मैं व्यापारियों के साथ हूं. लाल बाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को टूटने की खबर से स्तब्ध हूं. मैंने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया. सारी बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और उपायुक्त एवं वरीय पदाधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने का आवश्यक निर्देश दिए . मुख्यमंत्री ने कहा कि गोदाम को टूटने नहीं देंगे. व्यापारियों से कहा…
रवि प्रकाश सिंह. जमशेदपुर से सटे घाटशिला में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के पति राम किशोर मुर्मू को बुधवार की शाम 6 बजे एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा. इससे पूर्व स्कूल के सामने से गुजर रहे चार ग्रामीणों ने इस दौरान एक वीडियो भी बनाया. इस 35 सेकंड के वीडियो में रामकिशोर मुर्मू नग्न अवस्था में अपनी पेंट पहनते दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत स्कूल के पहले माले पर जाने के लिए सीढियाँ से की गई है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक, अधिवक्ता एवं पत्रकार कुलविंदर सिंह ने भगवान सिंह को सलाह दी है कि वह देरी नहीं करें और जल्दी से जल्दी एसएसपी के पास जाकर शिकायत करें। पत्रकार बेचारा क्या साजिश रचेगा उसको कौन सा प्रधान का पद लेना है। साजिश तो इनके सेंट्रल कमेटी के दफ्तर में रची जाती है। पिस्तौल लेकर बैठे रहते हैं और सामने वाले को धमकाते हैं। इतिहास पंजाब में सजा काटने का है। इनके गलत कामों का विरोध किया तो पहले बैठक में धक्का दिलवाया, दूसरी बार गाली दिलवाई, तीसरी बार गाड़ी तुड़वाया और चौथी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बाबा जीवन सिंह ट्रस्ट श्री अमृतसर द्वारा तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब कमेटी एवं केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से गत 4 सितंबर को पटना साहिब में शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के जन्मदिन पर पटना साहिब गाय घाट गुरुद्वारा से तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब तक निकाले गए विशाल नगर कीर्तन (चेतना मार्च) में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए बुधवार को रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल अपनी टीम के साथ सीजीपीसी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने सेंट्रल कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह का स्वागत कार्यक्रम बुधवार को एच॰वी॰टी॰एल॰, एंजिन डिविज़न, ई॰आर॰सी॰, असेम्ब्ली लाइन प्लांट वन में कर्मचारियों के द्वारा रखा गया था। इस मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी सदस्य, कमेटी मेंबर, पदाधिकारी, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य और सभी कर्मचारी शामिल हुए। अध्यक्ष और महामंत्री का स्वागत माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढाकर किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री ने बोनस से जुड़ी तमाम बातों को विस्तार में सभी को बताया और उनपे भरोसा करने के लिए आभार प्रकट किया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला प्रशासन के बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री के 125 से अधिक गोदाम-मकान ध्वस्त करने के निर्देश पर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं. स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और कारोबारियों ने जिला प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल दिया है, जिसमें राजनीतिक पार्टियां भी कूद पड़ी हैं। इस बाबत बुधवार को बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री में सभी ने आपस में बातचीत कर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने कहा जिला प्रशासन को तत्काल इस मामले में स्थानीय निवासियों और देश-प्रदेश के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में…
फटेह लाइव, रिपोर्टर. कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बुधवार को जेएसएलपीएस की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य के उर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के द्वारा सम्मान राशि प्रदान किया जा रहा है। जेएसएलपीएस से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। साथ…
