Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके पांच वर्षीय बेटे को शुक्रवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बाप-बेटों को टीएमएच पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार रॉकी अपने 5 वर्षीय बेटे को घुमा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और रॉकी को पीठ में गोली मार दी. इसके छर्रे से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कालू बगान में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनो तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में एक युवक को भी गोली लगी है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है. जानकारी के अनुसार मामला जगदीप सिंह हत्याकांड से जुड़ा है. जनवरी माह में जगदीप की पीट–पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में दो पक्षों के बीच…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बारीडीह गुरुद्वारा में शुक्रवार को कुलदीप सिंह बुग्गे को प्रधान बनाते हुए माला पहनाकर खुशियां मनाई जा रही हैं. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने फतेह लाइव को को बताया कि कुलदीप सिंह को जिस तरह प्रधान बनाया गया है. वह मान्य नहीं होंगे. भगवान सिंह के इस आदेश के बाद कुलदीप सिंह और उनके समर्थकों की पल भर की खुशियां भीषण गर्मी में भस्म हो गई. भगवान सिंह के अनुसार पूर्व में भी वहां एक पक्ष ने माला पहनाते हुए अवतार सिंह को प्रधान नियुक्त कर दिया था. उसके बाद…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहादत दिवस को समर्पित शुक्रवार को परनीत इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई मिस्टर मोबाइल के संचालक सतिंदर सिंह बंटी एवं उनके परिवार की ओर से बिष्टुपुर कमानी सेंटर के समीप एलआईसी बिल्डिंग स्थित अपने दुकान के समीप छबील लगाई गई. इस दौरान राहगीरों मे चना, शर्बत व हलुआ प्रसादस्वरुप बांटा गया. इसके पूर्व गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी व समाज के कई गण्यमान्यों ने सामूहिक अरदास (प्रार्थना) कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की. पूर्वाह्न 11 बजे से वितरण शुरु हुआ, जो लगभग अपरह्न 3.30 बजे तक चला, जिसमें हजारों…

Read More

प्रधान निशान सिंह ने संगत का जताया आभार, कहा आगे की सेवा कार्यों की फेहरिस्त तैयार फतेह लाइव, रिपोर्टर. मौजूदा प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में साकची गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी ने 12 जून को अपने कार्यकाल के उपलब्धि भरे दो वर्ष पूरा किये। इस मौके पर उत्साहित निशान सिंह ने साकची की साध संगत का धन्यवाद सहित आभार जताते हुए कहा कि आगे के सेवा कार्यों की फेहरिस्त भी तैयार है। अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की एक समीक्षा बैठक में निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने संगत से किया विकास का वादा पूरा करने की कोशिश की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विद्यालय की छात्राओं को “फूली” सिनेमा दिखाई गई। यह संस्था सतत महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के जागरण हेतु प्रयासरत है। ऐसे में मनोरंजन के साथ – साथ ज्ञानवर्धक फ़िल्म को दिखाकर बच्चियों को जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे भी वर्तमान की कठिनाइयों से लड़कर अपना भविष्य बना सकती हैं। फिल्म देखने के बाद एक छात्रा मुस्कान कुमारी का कहना था कि ” मैं भी 11वीं में विज्ञान पढ़ना चाहती हूं पर क्या मैं पढ़ पाऊँगी यह सोचती थी। पर अब फ़िल्म देखकर मेरा मनोबल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। गांडेय की नई विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को जगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रांची में मुलाकात की। बता दें कि उप-चुनाव में जीत के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। विधायक मंगल कालिंदी ने उन्हें जीत की ढेर सारी बधाई दी। विधायक कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कर्मठ विधायक मंगल कालिंदी से उनकी मुलाकात हुई है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई कि किस तरीके की रणनीति तैयार की जाये, तांकि विधानसभा के चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल हो सके।

Read More

आठ सूत्री जन-समस्याओं को लेकर चंपई सोरेन से की वार्ता फतेह लाइव, जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने शुक्रवार को मुलाकात की। उन्हेंने पूर्वी सिंहभूम जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर उनसे वार्ता की। इनमें प्रमुख रूप से चाकुलिया में लगातार हाथियों के हमले से होने वाले जान माल के नुकसान को रखा। कुणाल ने इसे लेकर सुझाव भी दिया। इसके साथ ही और भी बातें हुई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने और विगत लोकसभा चुनाव के दौरान घटित राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कुणाल षाडंगी का सीधे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री गुरु नानक सभा बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार कुलदीप सिंह गिल बनाए गए हैं। इलाके की संगत ने पिछले कई महीनो से व्याप्त उहापोह की स्थिति को आषाढ़ महीने की संग्रांद में खत्म कर दिया। शुक्रवार को ग्यारह बजे इलाके की एक सौ से ज्यादा संख्या में संगत गुरुद्वारा में जुटी। संगत ने कमेटी की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर गिल प्रधान कुलविंदर सिंह को गुरुद्वारा में तलब किया। कुलविंदर सिंह ने उड़ीसा में होने का हवाला दिया और संगत के हुक्म से बच्चे कमलजीत कौर पूर्व अध्यक्ष सरदार करतार सिंह एवं अन्य पदधारी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोविंदपुर हाल्ट के समीप डाउन लाइन के समीप हावड़ा की ओर शुक्रवार तड़के तीन बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर दो बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। लोको पायलट ने तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर हाल्ट के स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद गोविंदपुर पुलिस को सूचित किया। गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक बच्ची की उम्र पांच साल और एक की तीन साल के लगभग है। वहीं व्यक्ति की उम्र 30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतकों…

Read More