Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार पूतना उद्धार, माखन चोरी लीला, भगवान की अनेक बाल लीलाएं, गिरिराज धरण लीला समेत छप्पन भोग दर्शन के प्रसंग का व्यास पीठ से भागवताचार्य डॉ संजीव कृष्ण ठाकुर ने सुंदर व्याख्यान किया। इस दौरान कथा व्यास की वाणी से बाल कृष्ण की अनेक बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। साथ ही उन्होंने गोवर्धन पूजा एवं इन्द्र के मान मर्दन की दिव्य कथा विस्तार से सुनाई। इस अवसर पर भगवान गिरिराज महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराए।…
शामिल होंगे शहर के हजारों देशभक्त, संस्था ने शुरू की व्यापक तैयारी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी जानकारी जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को ‘सैनिक सम्मान यात्रा’ निकाली जाएगी. शनिवार को साकची के स्थित कालीमाटी बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस-वार्ता में संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सैनिक सम्मान यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 26 जुलाई बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान यात्रा मानगो गांधी मैदान से सुबह 9 बजे प्रारंभ…
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था आगाज के संस्थापक अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता इंदरजीत सिंह ने शनिवार को 10 दिन में दूसरी बार प्लेटलेट्स दान किया. जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान करते हुए सामाजिक दायित्व को निभाया. जैसा कि ज्ञात है कदमा निवासी हरिशंकर राय (77 वर्ष) जो की टीएमएच अस्पताल में एडमिट हैं. उनका इलाज सुचारू रूप से हो सके. इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी. ब्लड बैंक द्वारा इंदरजीत सिंह से संपर्क किया गया. इंदरजीत सिंह ने ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इससे पूर्व भी वह 14 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. वहीं उनके साथी हरभजन सिंह…
जमशेदपुर। सरजामदा परसुडीह मुख्य मार्ग में जोगता मैदान के समीप रोड पर बने तालाब पर शनिवार को स्थानीय जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में एक अनोखा आंदोलन किया गया. इस दौरान सड़क पर धान रोपनी एवं मछली पालन किया गया. इसके माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन को बताया गया कि अगर सड़क का जल्द निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी. इस दौरान कार्यक्रम में युवा क्रांति मंच के अध्यक्ष सौरभ राहुल सिंह, पंचायत समिती सदस्य शिवम बोइपाई, उप मुखिया ननिका हांसदा, अजय सिंह, सुमित यादव, दीपक करुआ, सुधीर कुमार, सुभाष पाणिग्रही,…
जमशेदपुर। जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार इन दिनों एक्शन में हैं. खासकर पुलिस की कार्यशैली पर कोई उंगली उठने वाली बात हो तो फिर उनका क्या कहना. ऐसे ही एक मामले में शुक्रवार रात एसएसपी प्रभात कुमार ने टेल्को थाना प्रभारी रण विजय शर्मा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया. उनके स्थान पर गोलमुरी पुलिस लाइन में पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत नरेश प्रसाद सिन्हा को टेल्को थाना की कमान सौंपी है. नए थानेदार के रूप में शनिवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणविजय शर्मा पर कई गंभीर…
जमशेदपुर। सीतारामडेरा में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से शुक्रवार को 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले को लेकर मृतका की बहन के बयान पर बस्ती के ही प्रताप मुखी, रॉकी मुखी, विजय मुखी और बाबू मुखी समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया था. इधर, शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया. जहां जेल में बंद पूनम मुखी अपनी बेटी के अंतिम दर्शन को लिए लाया गया था. हालांकि थोड़ी देर बाद उसे वापस ले जाया गया. इधर, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्लैग रोड…
जमशेदपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए, 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में स्थायी आधार पर एक एसी 3-टियर कोच जोड़कर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने इस बाबत शनिवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जो सम्बंधित स्टेशन सहित टाटानगर स्टेशन प्रबंधक को पहुंच चुका है. रेलवे से जारी आदेश के मुताबिक 20971-उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस में आगामी 29 जुलाई को उदयपुर से, जबकि 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में शालीमार से 30 जुलाई से कोच को ट्रेन में लगाया जायेगा. इससे यात्रियों को ट्रेन में वेटिंग लिस्ट के झंझट से मुक्ति मिलेगी और यात्रा आरामदायक होगी. मालूम हो कि दक्षिण…
अभय सिंह द्वारा नहीं बल्कि उनके खिलाफ़ रची जा रही है राजनीतिक षड्यंत्र : कुणाल जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और फ़ायरब्रांड नेता अभय सिंह को उच्च न्यायालय द्वारा कदमा हिंसा मामले में शुक्रवार को जमानत अर्जी स्वीकृत कर दी गई. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा की अभय सिंह की लोकप्रियता और जुझारू तेवर से सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता डरते हैं. उन्हें अपनी कुर्सी खिसकने की चिंता परेशान करती है. कुणाल ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा की भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म दिन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष शहजादा अनवर एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के कर कमलों से केक काट कर जन्मदिन का खुशी कांग्रेसजनों के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रोटोकॉल पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक विभाग के समन्वयक (को-ऑडिनेटर) शफीअहमद खान एवं गुलरेज अख्तर अंसारी जिला महामंत्री, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, फिरोज खान कांग्रेस नेता, प्रदेश प्रवक्ता फजल खान, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर,…
वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र जमशेदपुर. आजसू छात्र संघ जिला कमिटी द्वारा राजेश महतो एवं कामेश्वर महतो के नेतृत्व में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य को एक मांग पत्र सौपा गया. इस दौरान आजसू छात्र संघ ने कहा कि कोल्हान यूनिवर्सिटी निरंतर अपने घटिया नीति के कारण छात्रों को परेशान करने पर उतारू है और छात्र संशय में है. ज्ञात हो की इस वर्ष CUET की व्यवस्था लाकर छात्रों को इंटर इमेक्सम देने के बाद भी फिर एक परीक्षा और वित्तीय समस्या में फंसाया गया. अब विश्वविद्यालय के द्वारा यह कहा जा रहा है की CUET वालों…
