Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आज गोविंदपुर क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान जमशेदपुर प्रखंड छोटा गोविन्दपुर स्थित सिंगल शिव मंदिर में पहुंच कर माथा टेका एवं स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। स्थानीय लोगों ने विधायक जी को मंदिर प्रांगण में छठ घाट और पीपल पेड़ पर चबूतरा निर्माण करवाने का मांग कि। विधायक जी ने लोगों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य करवाने का अश्वाशन दिया वहीं दूसरी ओर छोटा गोविन्दपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय का भी निरीक्षण किया। स्कूल पहुँचने पर शिक्षकों ने विधायक जी को स्कूल के मुख्य गेट निर्माण…

Read More

जमशेदपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर रविवार कदमा प्रकृति विहार कॉलोनी के पास स्थित भारतीय जागृति संघ में जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से पांचवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के सचिव संतोष शर्मा समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में संघ के सदस्यों समेत आस-पास के लोगों ने रक्तदान किया। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 94 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान संघ के सचिव संतोष शर्मा…

Read More

जमशेदपुर। लौहनगरी के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार साकची हाई स्कुल के 75 वें स्थापना दिवस पर स्कूल प्रबंधन ने मानव सेवा कर स्थापना दिवस को मनाया. इस मौके पर विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में वैसे डाक्टर भी शामिल होकर अपनी सेवा प्रदान करते नजर आये जो खुद इसी स्कुल से पास आउट हुए थे. बता दें कि स्कूल की एल्युमीनाई ही स्कुल के संचालन का कार्य करती है और इसे किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिलती है. सैकड़ों की संख्या में विगत 75 वर्षों से इस स्कूल में छात्र…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय मजदूर संघ का 69वां स्थापना दिवस पूर्वी सिंहभूम जिला के कई कार्यालय में रविवार को मनाया गया. इसके अंतर्गत भारतीय मजदूर संघ से संबंध रेलवे मजदूर संघ, यूरेनियम मजदूर संघ, सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ, भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ, झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ, जमशेदपुर दुकान कर्मचारी संघ, सीएमएस स्टाफ यूनियन जमशेदपुर झारखंड, भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन ,घाटशिला कापर मजदूर संघ एवं अन्य यूनियनों के सदस्यों द्वारा अनेकों स्थान पर जैसे रेलवे मजदूर संघ कार्यालय, टाटानगर, यूसिल नरवापहाड़ तुरामडीह, जादूगोड़ा,घाटशिला, मुसाबनी एवं अन्य स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ लोगों के बीच…

Read More

जमशेदपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर चाय पे चर्चा ग्रुप जमशेदपुर के अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में रविवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के प्रांगण में बेल एवं शमी का पौधा लगाया गया, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजन हेतु बेल पत्र मिल सके. इस दौरान सदस्यों ने पूरे सावन में प्रत्यक रविवार को पौधा लगाने का संकल्प लिया है. इस दौरान कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, विजय गोंड, उपेंद्र बनरा, पंकज शर्मा, कुमार आशुतोष, साकेत कुमार, निर्मल गोप, अनिकेत राय, भवानी सिंह, रमन सिंह, रवि भगत, राहुल यादव आदि उपस्थित थे.

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव रविवार को छुट्टी के दिन कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्था देखने अचानक आ धमकी. उनके साथ डीडीसी मनीष कुमार एवं एसडीओ पीयूष सिन्हा भी थे. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने ओपीडी, मेडिसिन सेवा, ऑक्सीजन प्लांट एवं नए निर्माणाधीन अस्पताल भवन की सुविधाओं का जायजा लिया. उपायुक्त विजया जाधव ने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में नर्सों की कमी देख अस्पताल अधीक्षक को तलब किया. उन्होंने नर्स की कमी के सवाल पर आपत्ति जताई और कहा रोटेशन आधार पर…

Read More

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की महामंत्री भारती सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष और महामंत्री का पूर्ण गठन किया गया है. सबकी सहमति से मानगो की रजनी सिंह को जिला अध्यक्ष और सोनारी की नीलम सिंह को महामंत्री का पद दिया गया है. इन सभी पदाधिकारियों को भारती सिंह ने माला पहनाकर बधाई दी. मौके पर वीरांगना सदस्य सीमा सिंह, प्रीति सिंह, अर्चना सिंह, विभा सिंह, रूबी सिंह, अंजली सिंह, सुनीता सिंह, मिनी सिंह, प्रतिमा सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिंह, किरण सिंह, रेनू सिंह आदि वीरांगना उपस्थित रहीं.

Read More

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल सीआईबी विंग टिकट दलालों पर इन दिनों आफत बनकर टूटी हुई है. शनिवार को सीआईबी इंस्पेक्टर शैलेश चंद्रा के नेतृत्व में परसुडीह में टिकट दलाली का भंडाफोड़ किया गया. इस दौरान परसुडीह के चांदनी चौक स्थित मंडल साइबर कैफे में धावा बोलकर 52 हजार मूल्य के ई – टिकट बरामद किये गए, जिसमें तीन लाइव टिकट थे. इस दौरान कैफे संचालक मनोज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है. टीम ने पकड़े गए टिकट दलाल को आरपीएफ टाटा पोस्ट को सुपुर्द कर दिया, जहां उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की…

Read More

जमशेदपुर। हारमोनी ब्रांड प्रीति खैरा एवं जया गाांधी द्वारा शुरू की गयी कंपनी आज एक वट वृक्ष की तरह बड़ी हो गयी है. पिछले 11 सालों में 19 से ज्यादा लाइफ़स्टाइल प्रदर्शनी लगा चुकी हैं. हारमोनी फैशन और लाइफस्टाइल प्रदर्शनी 23 और 24 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में राखी संस्करण के साथ आ रही है. प्रदर्शनी का खास आकर्षण कोलकाता और अन्य जगहों से आयी डिजाइनर राखियां, पोशाकें और आभूषण हमेशा हमारे शो का ध्यान आकर्षित करने वाले होते हैं. ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बहुत ही निम्न कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध रहेंगे. यह प्रदर्शनी…

Read More

जमशेदपुर। सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भाटिया ने शनिवार को 12वीं बार प्लेटलेट्स दान किया. ब्लड बैंक द्वारा चंचल भाटिया से संपर्क किया गया, तो सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किया. ज्ञात हो की हाता गितीलता निवासी उषा मार्डी (72वर्ष) जो टीएमएच अस्पताल में एडमिट हैं. इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी, ताकि उनका इलाज सुचारू रूप से हो सके. इससे पूर्व भी वह 11 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. संजय चौधरी ने चंचल भाटिया का धन्यवाद एवं आभार किया कि वो लगातार जरूरत मंद मरीज़ों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते रहते…

Read More