Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। टिस्को लीज एरिया सीतारामडेरा में काफी घरों में जुस्को की पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इस संबंध में सोमवार को जुस्को के पानी विभाग के जनरल मैनेजर संजीव कुमार झा से मिलकर जनहित की समस्या से अवगत कराया गया. मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के शिष्टमंडल ने मिलकर तथ्यों के साथ बातों को तार्किक ढंग से रखा. पवन अग्रवाल ने कहा कि लीज एरिया के लोग नियमित रूप से उपभोक्ता हैं. लगातार पानी बिजली के बिल का भुगतान करते हैं. इसके बावजूद पानी का सप्लाई न होना चिंता का विषय है. हर…
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा कान्वाई चालकों कों बीमा नहीं दिये जाने के खिलाफ चालकों का एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिले के उपायुक्त से मुलाक़ात कर एक मांग पत्र सौंपा. इस दौरान इन्होंने कहा की टाटा मोटर्स प्रबंधन अपने कर्मचारियों के लिए करोड़ों का बीमा करवाती है, जबकि कानवाई चालकों को इससे अछूता रखा जाता है, जो अपनी जान को जोखिम में डालकर देश भर के विभिन्न इलाकों में कानवाई को पहूंचाते हैं. इन्होंने कहा की विगत दिनों एक कानवाई चालक की मौत सड़क दुर्घटना मे हुई थी और उनके परिवार को केवल ढाई लाख मुआवजा दिया गया, जबकि कंपनी के…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें झारखंड में चल रहीं स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधन के बावजूद इनोवेटिव आईडिया के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ दे रहा है. उन्होंने महामहिम को बताया कि मुख्यमंत्री ने विगत दिनों समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया है कि राज्य के मेडिकल अस्पतालो में 24*7 चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त किया जाए. हम उस पर कार्ययोजना…
जमशेदपुर। मणिपुर में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन ने महिला अधिवक्ताओं के आग्रह पर सोमवार को काला बिल्ला लगाकर दैनिक कार्य संपादित किया। अधिवक्ता विनीता कालिंदी, अधिवक्ता सोमा दास, अधिवक्ता विनीता सिंह, अधिवक्ता रेखा अधिवक्ता उमारानी, अधिवक्ता अनुराधा, अधिवक्ता बबीता जैन, अधिवक्ता पूनम, अधिवक्ता ज्योति आदि महिला अधिवक्ताओं ने सभी अधिवक्ताओं को काला फीता लगाया और महिला संबंधी मुद्दों पर दृढ़ता से साथ देने का आह्वान किया। एडहॉक कमेटी के अधिवक्ता टीएन ओझा के अनुसार भारत देश की सभ्यता संस्कृति में महिला को देवी के रूप में पूजा जाता है। उस देश में नारी…
जमशेदपुर। गोलमुरी थाना इलाके के देवन बगान में सोमवार सुबह जमीन में कब्जे को लेकर मारपीट की घटना घटी. क्षेत्र के दबंग देवन प्रसाद और उनके बेटों रौशन, राजा एवं आठ दस लोग नीलू के खिलाफ मारपीट का मामला फिर से थाना पहुंचा हैं. शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार प्रसाद के मुताबिक सुबह 7.45 बजे उपरोक्त लोगों ने पिता, मुझसे मारपीट की. मां लक्ष्मी नारायण प्रसाद एवं बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया. पिता को जान मारने की धमकी दी. यह पहली बार नहीं हुआ है. गत वर्ष 11 अक्टूबर को भी इन्होंने मारपीट की थी. तब शिकायत के बाद थाना से…
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत काशीडीह में सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले एक 50 वर्षीय अधेड़ की पहले से घात लगाकर बैठे तीन अपराधकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान तिलक महतो के रूप में की गई है. सूचना मिलते ही एसपी आनंद प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पल्सर सवार तीन अपराधियों ने मृतक को 5 गोलियां मारी. एक गोली मृतक के सर…
जमशेदपुर। शहर के धार्मिक स्थल चोरों के निशाने पर हैं. आए दिन चोर अलग-अलग क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बना रहे हैं और मंदिर में रखे दान पेटी को तोड़कर उससे दान के पैसों की चोरी कर रहे हैं. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र का है. जहां बीती रात चोरों ने प्राचीन शीतला माता मंदिर के दानपेटी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे पैसे ले भागे हैं. हालांकि चोर काफी शातिर था. उसने सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए हैं. वैसे बाहरी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस खंगाल रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई…
जमशेदपुर। तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह ने सिखों को पंथिक मर्यादा का हवाला देते हुए ताकीद किया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सजे दरबार में किसी की तस्वीर अथवा जोत ( घी की ज्योति) नहीं होनी चाहिए और श्री गुरुग्रंथ साहिब के सिवा किसी के आगे मत्था टेकने की जरूरत नहीं है. हमें गुरु ग्रंथ साहिब जी के रजा में रहना है और उनके अनुसार जीवन जीने की जरूरत है. रविवार की सुबह धर्म प्रचार में सीतारामडेरा गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी पहुंचे और जब उन्होंने देखा कि गुरु दरबार…
जमशेदपुर। रविवार प्रातः 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/जनजाति की आंचलिक समिति रांची की सभा भारतीय स्टेट बैंक जमशेदपुर शाखा की कैंटीन में की गई. इस सभा में भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण संघ के पटना मंडल के महासचिव एवं अध्यक्ष नेशनल फेडरेशन देवेन्द्र कुमार, समीर सुरीन, अध्यक्ष सेवा पटना मंडल मनोज कुमार, उपाध्यक्ष सेवा पटना मंडल सत्यदेव रंजन, प्रेम कुमार चौधरी, डी जी एस हेड क्वार्टर विभा सहगल, राजन कुजुर अनुपम तिरु, राजनंदन प्रसाद, रविशंकर प्रसाद, जैस्मीन तिग्गा, मंजु कुमारी, नीलम बारला, प्रहलाद लागुरी, विनोद रजक, रांची से विनय लकड़ा, राजीव रंजन, कमलेश राम, दुखहरण, सिमोन, प्रदीप…
बारीडीह हरि मैदान से निकलेगी जलाभिषेक यात्रा, हजारों शिवभक्तों के संग पूर्व सीएम रघुवर दास भी करेंगे जलाभिषेक जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरे सोमवारी को होने वाले आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर द्वारा 21 अगस्त, तृतीय सोमवारी को होने वाले जलाभिषेक यात्रा की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न पहुलओं पर चर्चा की गई. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से…
