Jamshedpur : इंदरजीत सिंह ने 15वीं बार किया प्लेटलेट्स दान,10 दिन में दूसरी बार प्लेटलेट्स दान कर बचाई जान

SHARE:

जमशेदपुर।

सामाजिक संस्था आगाज के संस्थापक अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता इंदरजीत सिंह ने शनिवार को 10 दिन में दूसरी बार प्लेटलेट्स दान किया. जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान करते हुए सामाजिक दायित्व को निभाया. जैसा कि ज्ञात है कदमा निवासी हरिशंकर राय (77 वर्ष) जो की टीएमएच अस्पताल में एडमिट हैं. उनका इलाज सुचारू रूप से हो सके. इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी. ब्लड बैंक द्वारा इंदरजीत सिंह से संपर्क किया गया. इंदरजीत सिंह ने ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इससे पूर्व भी वह 14 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. वहीं उनके साथी हरभजन सिंह ने भी दो बार प्लेटलेट्स दान किया.

 

इस दौरान हौंसला अफजाई के लिये मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सह सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के मीत प्रधान सरदार चंचल सिंह, ब्लड बैंक के प्रमुख संजय चौधरी एवं मनोज महतो उपस्थित रहे. सरदार शैलेन्द्र सिंह ने इंदरजीत सिंह, हरभजन सिंह का धन्यवाद एवं आभार किया कि वो और उनकी टीम लगातार जरूरत मंद मरीज़ों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करती रहती है, जो कि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्लेटलेट्स दान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें