Author: फतेह लाइव • एडिटर
साकची में बजरंग दल ने नारे लगाए और कहा भारत बदला ले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वैष्णो देवी कटरा से शिव खोडी दर्शन को जाते समय 9 जून को इस्लामिक जेहादी पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर बस के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस आतंकी घटना में बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की निर्मम हत्या हुई, जिससे देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है। हिन्दू तीर्थ यात्रियों की हत्या के विरुद्ध 12 जून 2024 को बजरंग दल द्वारा सम्पूर्ण देशभर में जिला केन्द्रों पर- आतंकवादी हमले में मारे गए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है. जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं. उन्होंने बुधवार को बिलासपुर सांसद तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात किया और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाये जाने पर बधाई प्रेषित किया है. पहली बार सांसद बनें तोखन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया और उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है. दिनेश कुमार ने बताया की तोखन साहू छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टीआरएफ लेबर यूनियन की वार्षिक आमसभा कंपनी परिसर स्थित कैंटीन हॉल में बुधवार को संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राकेश्वर पांडे ने की। सभा की कार्यवाही सर्वप्रथम शोक सभा के साथ शुरु हुई। अध्यक्षीय भाषण अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। इसके उपरांत महामंत्री एम एच हीरामानेक द्वारा यूनियन के माध्यम से किए गए काम का विवरण प्रस्तुत किया। उनके बाद ट्रेजर नवीन कुमार ने ऑडिट रिपोर्ट का लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने पास किया। इसके बाद चुनाव की कार्यवाही के लिए चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार राय एवं सह पर्यवेक्षक परविंदर सिंह सोहेल को मंच सौंप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित छबील का आयोजन बुधवार को गुरु कृपा रोडवेज के जितेंद्र सिंह रिंकू, कुलदीप कौर के परिवार द्वारा हाईवे स्थित बिग बाजार के नजदीक किया गया. इस दौरान तपती गर्मी में राहगीरों के बीच ठंडा मीठा जल और प्रसादरूपी चने का वितरण किया गया. छबील की सेवा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी,सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, आगाज के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, सरजमदा नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह, संतकुटिया नौजवान सभा के मलविंदर सिंह, सीजीपीसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी नम्बर रोड नम्बर तीन निवासी राकेश कुमार शर्मा को पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा की अनुशंसा से प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया. बताया गया है कि राकेश शर्मा पैदाइश के 1 वर्ष बाद चलने फिरने में असमर्थ हो गया था. राकेश कुमार के काफी कठिनाइयों से गुजरने के बाद सूचना प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन को मिली. जहां प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने व्हीलचेयर उपलब्ध करवा कर मानवता की पहचान दी. जहां विकलांग के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गया. वहीं प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने बताया कि…
डालसा सचिव के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका पंचायत के टांगरसाई गांव में बच्चों के साथ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस बुधवार को मनाया गया. इस दौरान बच्चों को बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक किया गया. किसी भी बच्चे को बाल मजदूरी कराना एक कानूनन अपराध है. इस बात की जानकारी दी गई. अगर कोई बच्चा किसी कपड़ा दुकान, होटल, ढाबा आदि जगह पर काम करता है तो ये बाल मजदूरी के श्रेणी में आएगा. बाल मजदूरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धांत तिग्गा ने अभियुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता को 5 लाख के चेक बाउंस के केस में बुधवार को बरी करने का फैसला सुनाया। अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने पैरवी की थी। इस केस में शिकायतकर्ता की ओर से एक एवं अभियुक्त की तरफ से दो गवाह प्रस्तुत किये गये। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता मो. रहमतुल्लाह पैरवी कर रहे थे। इस मामले में शिकायतकर्ता वाई पी राव ने गत 20 नवंबर 2017 को प्रदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ न्यायलय में शिकायतवाद दर्ज कराया था।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित एन.एच.ए.आई. के स्थानीय कार्यालय को स्थाई रूप से बंद कर रांची स्थानांतरण करने कि सूचना पर बुधवार को सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं संग वर्तमान कार्यालय में पहुंच कर संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष वार्ता कर कार्यालय बंद करने के निर्णय का जबरदस्त प्रतिवाद (विरोध) किया गया। इसी क्रम में रांची के आर.ओ. को इस आशय की जानकारी दी गई और उन्हें यह भी सूचित किया गया कि सांसद विद्युत वरण महतो वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं, इसलिए स्थानीय कार्यालय के स्थानांतरण के आदेश को अविलंब स्थगित किया जाए। संजीव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका के हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा क्षेत्र के महिलाओं को साथ लेकर पंचायत भवन परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने एवं इतिहास रचने को लेकर उनके सम्मान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 24 जून को पंचायत के ज़न प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवकों की सहयोग से किया गया है। मुखिया के द्वारा यह द्वितीय रक्तदान शिविर है। पिछले वर्ष ओड़िशा के बालासोर में रेल दुर्घटना में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कला संस्कृति नाट्य संस्थान गीता थिएटर के सौजन्य से आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप जमशेदपुर 2024 का समापन समारोह समाजसेवी शंभू चौधरी के डॉल्फिन क्लब में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉल्फिन क्लब संचालक एवं समाजसेवी शंभू चौधरी, हिंद आईटीआई प्रोपराइटर ताहिर हुसैन, डॉ• राजीव लोचन (IDSP OFFICE)जिला कुष्ठ परामर्शी पूर्वी सिंहभूम, बहुभाषी फिल्म अभिनेता गुरूशरण सिंह सम्मिलित हुए, जिनका स्वागत सह अभिनंदन गीता थिएटर के कलाकारों द्वारा तुलसी का पौधा देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर किया गया इसके बाद समर कैम्प प्रतिभागी प्रिया कुमारी द्वारा गणेश वंदना की…
