Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विकलांग संस्था के संस्थापक महासचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव (46) का बुधवार को तबीयत खराब होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया. दीपक के छोटे भाई विकास श्रीवास्तव प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव के बड़े भाई थे. दीपक मूल रूप से बकसर के सोंधिला गांव के रहने वाले थे. वर्तमान में वह प्रकाश नगर, घोड़ाबांधा में रहते थे. दीपक के पार्थिव शरीर को टाटा मोटर्स अस्पताल, टेल्को के शीतगृह में रख दिया गया है. गुरुवार को भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा. बताया जाता है कि बुधवार की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की प्रारंभिक विधि बिरीह भिगोना बुधवार को मंदिर परिसर में माता शीतला के पूजा के साथ संपन्न हुई. छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप बिरीह भिगोना ज्योत प्रज्वलन के एक दिन पूर्व सात प्रकार के अनाज गेहूं, जौ, उड़द, चना, मटर, मूंग, मसूर का मिश्रण कर समाज के प्रमुख लोगो के द्वारा अपने हाथो से पांच पांच मुट्ठी एक मिट्टी के बड़े पात्र में पानी के साथ डाल कर भिगाया गया है और गुरुवार प्रातः खाद और मिट्टी के साथ उसका रोपण किया जाएगा. संध्या बेला में 23…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. मामले में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. सभी के खिलाफ कोतवाली डालनवाला थाना में नामजद मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने आरोपियों के फोटो और विवरण के साथ मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी का पोस्टर जारी किया है. घटना के एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जिसके चलते इनाम राशि बढ़ाई गई है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है…
विधानसभाध्यक्ष को 20 जनवरी और 13 मार्च को दो पत्र भी लिख चुके हैं विधायक फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड विधानसभा में उनके गैर सरकारी विधेयक (झारखंड भू विरासत (जीवाश्म) विधेयक 2026) को विधानसभा में पुरःस्थापित न करने पर निराशा जताई है। सरयू राय ने कहा कि वह विधानसभा के अंतिम दिन तक इस आशा में थे कि उनका गैर सरकारी विधेयक विधानसभा में पुरःस्थापित होगा लेकिन बुधवार को झारखंड विधानसभा के समापन के दिन तक यह हो न पाया। इस संबंध में राय ने विधानसभाध्यक्ष को दो पत्र लिखे थे। पहला पत्र उन्होंने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा में भी प्रधान पद के होने वाले चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है. आगामी 26 मार्च को प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इससे एक माह पूर्व चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं होने पर विपक्षी खेमे ने एकजुट होकर गुरुवार को अपनी बात रखी. दूसरे खेमे के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल के नेतृत्व में संगत की ओर से दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल टिनप्लेट गुरुद्वारा के ऑफिस पहुंचा. जहां प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर फिर एक ज्ञापन दिया गया. इससमें चुनाव…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले राजस्थान महोत्सव-2026 का गोपाल मैदान में भव्य आयोजन का निर्णय जन्म, विवाह व गृह प्रवेश में “किन्नरों” को 3100 रूपए की राशि निश्चित तय की गई, प्रशासन को दी जाएगी सूचना फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक (कार्यकाल 2026–28) बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस मंडप में गुरुवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महासचिव विनोद जैन,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में धनबाद के भागाबांध में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अपराधी अमन सिंह उर्फ मनीष उर्फ कुबेर ने प्रिंस खान गिराेह के कई सदस्याें की जानकारी पुलिस काे दी है. पुलिस पूछताछ में कुबेर ने स्विकार किया है कि वह प्रिंस खान गिराेह के लिए काम करता था और पैसे की लेन-देन का हिसाब रखता था. कुबेर ने यह भी बताया है कि धनबाद व बाेकाराे के बाद राजधानी रांची में भी गिराेह ने अपना प्रभाव जमा लिया था. रांची में गिराेह का पूरा काम नामकुम निवासी काैशल पांडे और लालपुर स्थित नगड़ा टाेली में रहने वाला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट में मंगलवार देर रात एसएसबी के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जवान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर चुका था। जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पिकेट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल अवस्था में जवान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बकरी चोरी के मामले में लोगों ने खुद ही एक आरोपी को पकड़ लिया. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है. दरअसल, हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं. बकरी चोरी की इस घटना के बाद उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे. आज उसी कार को एक बार फिर हितकु इलाके में उस कार देखा गया. कार को देखते ही लाल बाबू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी दिनों में शहर में होने वाले प्रमुख त्योहारों ईद, सरहुल, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से साकची थाना परिसर में थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में (नगर उपाधीक्षक) सुनील कुमार चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए तथा उन्होंने बताया कि सभी लोग अपने पर्व त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं, जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। इस दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी ताकि कोई भी भ्रामक…
