goat thief caught : सुंदरनगर से दौड़ाते हुए बकरी चोरों की कार को परसुडीह में घेरा गया, दो फरार, एक की लोगों ने कर डाली पिटाई, एक दर्जन बकरियां बरामद, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बकरी चोरी के मामले में लोगों ने खुद ही एक आरोपी को पकड़ लिया. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है. दरअसल, हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं. बकरी चोरी की इस घटना के बाद उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे.

आज उसी कार को एक बार फिर हितकु इलाके में उस कार देखा गया. कार को देखते ही लाल बाबू सिंह ने उसका पीछा करना शुरू किया और पीछा करते-करते परसुडीह तक पहुंच गए. परसुडीह पहुंचते ही स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया. कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
लोगों की पकड़ में लाल शर्ट में बकरी चोर

जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 12 बकरियां बरामद की गईं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर