Author: फतेह लाइव • एडिटर
Jamshedpur : मनमोहन सिंह परिवार की ओर से बागबेड़ा-कीताडीह मोड़ में शबील लगाई गई, सीजीपीसी टीम पहुंची
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को मुख्य रखते हुए और नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के मनमोहन सिंह परिवार ने कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी के सौजन्य से बागबेड़ा किताडीह मोड मेन रोड पर मीठे पानी की शबील का आयोजन किया गया. इस दौरान चना प्रसाद और ठंडे पानी का संगत को वितरण किया गया. इस विशेष अवसर पर विशेष रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सीनियर मीत प्रधान निशान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, परमजीत सिंह काले, सलाहकार परविंदर सिंह…
ट्राईबल ब्लड मैन राजेश मार्डी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार और गलवान शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 30 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में भी गांव के युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। ऐसा मौका शहीद गणेश हांसदा की चौथी शहादत दिवस पर देखा गया। बांसदा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को शहीद की माता कापरा हांसदा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो थाना क्षेत्र से सूमो कार की चोरी कर भागने के क्रम में गिरिडीह पुलिस ने शहर के दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस के हत्थे मानगो का सफीक अली और उलीडीह का राशिद हुसैन हाथ आया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों बदमाशों के खिलाफ मानगो, आजादनगर, उलीडीह और बोड़ाम थाने में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को छकाया राशिद और सफीक ने गिरिडीह पुलिस को खूब छकाया। बताया जा रहा है कि करीब 25 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद फिल्मी स्टाइल में दोनों को दबोचा गया। बरगंडा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शांति और सद्भाव जीवन की आवश्यक शर्तें हैं और समाज में विकास और समृद्धि स्थापित करने के लिए शांति ही एकमात्र मार्ग है।” इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, ह्यूमन इकोलॉजी सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर ने रविवार शाम 5:00 बजे लोयोला प्रार्थना हॉल में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें सभी धर्मों के धार्मिक नेताओं ने भाग लिया। इस प्रार्थना सभा में धार्मिक गुरु दिनेश कुमार पांडे, सनातन धर्म से, ब्रह्माकुमारी मिशन से राजवंती बहन, पादरी मनोज चरण बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च, ग्रंथी अमृतपाल सिंह, सिख धर्म, ज्ञानोजोति (भिक्षु), बौद्ध धर्म से, मौलाना अब्दुल होनिर, इसलाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिख समाज और खासकर गुरुद्वारों में आपसी विवाद को लेकर अजब गजब स्थिति बनी हुई है. गुरुद्वारों की प्रधानगी पाने के लिए गुटबाजी जहां हावी होती जा रही है. वहीं, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. एक दूसरे को नीचा दिखाया जा रहा है. अब तो आलम यहां तक हो गया है कि कोल्हान की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी ठेंगा दिखाया जाने लगा है. रविवार को बारीडीह गुरुद्वारा के मसले पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जब सीजीपीसी से अवैध घोषित किये गए श्री गुरु नानक सभा बारीडीह…
सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागियों को सांसद बिद्युत महतो ने किया पुरुस्कृत, 21 जून को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में विश्व योगा दिवस मनाएगी समिति फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण का संदेश दे रही बस्ती विकास समिति की ओर से 6 दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 115 बच्चे-बच्चीयों ने भाग लिया। बागुन नगर स्थित आशीर्वाद मंडप में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो मुख्य अतिथि के…
जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में बैठकों का दौर हुआ शुरू, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी, में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा रविवार को संस्थान के प्रयाग कक्ष में ‘लोक मंच’ (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) सह संत कबीरदास एवं साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री जयंती कार्यक्रम अयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन उपासना सिन्हा ने की। जबकि स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री राम नन्दन प्रसाद द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवल एवं माँ सरस्वती सहित दोनों साहित्यकारों के तस्वीर पर पुष्पार्पण की गई। तत्पश्चात इनके संक्षिप्त परिचय क्रमश: सुरेश चन्द्र झा एवं पुनम महानंद ने प्रस्तुत की। काव्य पाठ…
Jamshespur : मुख्यमंत्री ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का दिया तोहफा
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन होगा माफ मुख्यमंत्री ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों के बीव बांटी 68 करोड 96 लाख 67 हज़ार रुपए की परिसंपत्ति कहा – राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध…
मुख्यमंत्री बोले -जनजातीय भाषाओं में फिल्म निर्माण और कलाकारों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार करेगी पूरा सहयोग फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्य की जनजातीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण बड़ी उपलब्धि है । इसके माध्यम से जनजातीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। जनजातीय भाषाओं में फिल्म निर्माण और कलाकारों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित तीसरी नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल में ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय कलाकारों को सम्मानित किया और नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल के सफल…
